‘डोनेट ब्लड, सैल्यूट द नेशन’ थीम पर आधारित यह शिविर सशस्त्र बलों की मानवीय सेवा और कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
सप्त शक्ति कमान ने आर्मी-डे 2026 के उपलक्ष्य में मिलिट्री हॉस्पिटल, जयपुर में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। ‘डोनेट ब्लड, सैल्यूट द नेशन’ थीम पर आधारित यह शिविर सशस्त्र बलों की मानवीय सेवा और कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
.
लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह, आर्मी कमांडर, सप्त शक्ति कमान ने शिविर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रक्त मानवता की जीवन रेखा है। उन्होंने रक्तदान को स्वैच्छिक और निस्वार्थ कार्य बताते हुए कहा कि यह विभिन्न बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए जीवन का सबसे बड़ा उपहार है।
लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने इस पहल को मिले व्यापक समर्थन की सराहना की।
लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने इस पहल को मिले व्यापक समर्थन की सराहना की। उन्होंने इसे सशस्त्र बलों और नागरिक योद्धाओं की करुणा तथा एकजुटता की भावना का प्रतीक बताया। उन्होंने नागरिकों और सैन्यकर्मियों से इस पुनीत कार्य को जारी रखने और सशस्त्र बलों व जनता के बीच सहयोग को मजबूत करने का आह्वान किया।
इस रक्तदान अभियान ने सैन्य-नागरिक सहयोग को भी सुदृढ़ किया। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद और एसएमएस अस्पताल, जयपुर ने इस महाअभियान में सक्रिय रूप से भाग लेकर पूर्ण सहयोग प्रदान किया।
शिविर में सैन्य-कर्मी, नागरिक और एनसीसी ग्रुप मुख्यालय के एनसीसी कैडेट सहित कुल 572 दाताओं ने हिस्सा लिया। इन सभी ने गंभीर चिकित्सकीय आवश्यकताओं और आपातकालीन देखभाल में सहयोग देने का संकल्प लिया।

