Tuesday, May 26, 2026
Homeराज्यबिहारसिमुलतला में शिव शक्ति महायज्ञ, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी होंगे शामिल: जमुई...

सिमुलतला में शिव शक्ति महायज्ञ, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी होंगे शामिल: जमुई में 8 से 17 मार्च तक सेवाधाम में कई संत-कलाकार भी होंगे सहभागी – Jamui News



जमुई के सिमुलतला में 8 से 17 मार्च तक श्री श्री 1008 शिव शक्ति महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। यह महायज्ञ सेवाधाम परिसर में होगा। इसमें उपमुख्यमंत्री सह भाजपा नेता सम्राट चौधरी भी शामिल होंगे।

.

इस आयोजन में श्री श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरि जी महाराज शिव महापुराण कथा का वाचन करेंगे। कैलाशानंद गिरि दक्षिण कालीपीठ हरिद्वार के पीठाधीश्वर हैं और सिमुलतला से संबंध रखते हैं।

बुधवार को सेवाधाम में एक बैठक आयोजित की गई

महायज्ञ की तैयारियों को लेकर बुधवार को सेवाधाम में एक बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता आचार्य जयदेव जी महाराज, प्रदेश अध्यक्ष सनातनी धर्म महासभा बिहार ने की।

बैठक में भाजपा नेता विनोद प्रसाद यादव, सतीश राय, विवेक कुमार सिंह, सुनील पांडे, चंदन पांडे, रंजीत पांडे, श्रवण विश्वकर्मा, विशाल मोदी, राहुल पांडेय, रोशन पांडेय, हर्षवर्धन, आशीष राज, विशाल आनंद और विशेश्वर मंडल सहित कई लोग उपस्थित थे।

महायज्ञ को सफल बनाने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई

बैठक में महायज्ञ को सफल बनाने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। इस आयोजन में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के अलावा अभिनेता सह भाजपा नेता मनोज तिवारी भी शामिल होंगे। इनके साथ शिवेश मिश्रा, किशन कुमार, गोलू राजा, स्वाति मिश्रा, निशा उपाध्याय और तृप्ति शाक्या जैसे कलाकार भी उपस्थित रहेंगे। देश के कई प्रमुख संत भी इस महायज्ञ में सहभागी होंगे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments