Last Updated:
साल 2004 की सुपरहिट फिल्म ‘हम तुम’ का किस्सा है. तब सैफ अली खान, रानी मुखर्जी और डायरेक्टर कुणाल कोहली के बीच अनबन थी. तीनों में आपसी तालमेल की कमी थी. कुणाल कोहली की समझाने पर सैफ अली खान ने रानी मुखर्जी के साथ काम शुरू किया. मगर एक ‘किस सीन’ के शूट के वक्त दोनों में हिचकिचाहट थी. अजीबो-गरीब हालात और हंसी के बीच दोनों सितारों ने हिंदी सिनेमा के इतिहास का सबसे खराब किस माना.
नई दिल्ली: फिल्म ‘हम तुम’ की लव स्टोरी लोगों को बहुत पसंद आई थी. सैफ अली खान और रानी मुखर्जी की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि जब इस फिल्म की शूटिंग चल रही थी, तब सेट पर माहौल बिल्कुल अलग था. फिल्म के मेकर्स और एक्टर्स के बीच आपस में बातचीत तक बंद थी. फिल्म बनने से पहले ही टूटने की कगार पर पहुंच गई थी. (फोटो सााभर: IMDb/YouTube@videograb)

डायरेक्टर कुणाल कोहली की फिल्म साल 2004 में आई थी, जिसने हमें करण और रिया जैसे यादगार किरदार दिए. पूरी कहानी इन्हीं दोनों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पहले लड़ते हैं और फिर एक-दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं. फिल्म का लाजवाब ह्यूमर और रोमांस आज 22 साल बाद भी लोगों को उतना ही पसंद आता है. मगर कैमरे के पीछे की हकीकत कुछ और ही थी, जिसे दर्शक कभी जान ही नहीं पाए.(फोटो सााभर: IMDb)

डायरेक्टर कुणाल कोहली ने ‘एनडीटीवी’ को दिए इंटरव्यू में बताया कि शूटिंग के शुरुआती दिनों में कोई भी एक-दूसरे को फूटी आंख नहीं सुहाता था. सैफ अली खान बिल्कुल अकेले पड़ गए थे, जबकि दूसरी तरफ रानी और डायरेक्टर की अपनी अलग टीम थी. कुणाल ने साफ कहा कि ऑफ-स्क्रीन रानी और सैफ में बिल्कुल नहीं बनती थी. यहां तक कि कुणाल और सैफ के बीच भी काफी अनबन थी, बस रानी और कुणाल आपस में ठीक से बात करते थे. (फोटो सााभर: IMDb)
Add News18 as
Preferred Source on Google

कुणाल ने कड़वाहट को दूर करने के लिए एम्स्टर्डम शेड्यूल के दौरान सैफ को साइड में ले जाकर सीधे शब्दों में समझाया. उन्होंने कहा, ‘भाई, यह फिल्म तुम्हारे करियर के लिए बहुत जरूरी है. अगर यह फ्लॉप हो गई, तो तुम्हें कभी सोलो हीरो का रोल नहीं मिलेगा. जिंदगी भर शाहरुख खान के पीछे सेकंड लीड ही करते रह जाओगे- जैसे ‘कल हो ना हो’ में किया था.’ यह कड़वी बात सैफ के दिल को छू गई. (फोटो सााभर: IMDb)

सैफ से डायरेक्टर की बातचीत के बाद सेट का माहौल एकदम से बदल गया और सब मिलकर काम करने लगे. कुणाल ने ईमानदारी से कुबूल किया कि इस खटास की कोई बड़ी वजह या झगड़ा नहीं था. असल में, वे सब उस वक्त जवान थे, जिद्दी थे और हर किसी में अपना एक अलग एटीट्यूड था. मजे की बात तो यह थी कि उस समय सिर्फ रानी के पास हिट फिल्में थीं, जबकि सैफ और कुणाल के खाते में नाकामी थी, फिर भी भाव आसमान पर थे.
(फोटो सााभर: IMDb)

फिल्म के टाइटल ट्रैक में एक रोमांटिक सीन था जहां रानी मुखर्जी को सैफ को किस करना था, जो उस दौर में बहुत बड़ी बात थी. रानी इसके लिए बिल्कुल तैयार नहीं थीं और काफी हिचकिचा रही थीं. पूरी रात शूटिंग चलने के बाद रानी आखिरकार सिर्फ एक टेक देने के लिए राजी हुईं. लेकिन जो टेक कैमरे में रिकॉर्ड हुआ, उसने प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा को भी हैरत में डाल दिया.(फोटो सााभर: IMDb)

जब कुणाल कोहली ने एडिटिंग टेबल पर वह सीन देखा, तो रानी असल में शर्माने के बजाय हंस रही थीं और हंसते हुए हिल रही थीं. कुणाल ने हंसते हुए माना कि वह हिंदी सिनेमा के इतिहास का सबसे खराब और अजीब किस सीन था. बाद में एक वीडियो में सैफ ने भी इस बात को याद करते हुए रानी की खिंचाई की थी कि कैसे रानी ने उनसे कहा था कि तुम ही डायरेक्टर से बोल दो कि तुम मुझे किस नहीं करना चाहते. (फोटो सााभर: IMDb)

तमाम झगड़ों, एटीट्यूड और किस सीन के दौरान हुई उस अजीब हंसी के बावजूद ‘हम तुम’ ने बॉक्स ऑफिस पर वो मुकाम हासिल किया जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी. फिल्म सुपरहिट रही और इसने सैफ अली खान को बॉलीवुड में एक लीडिंग हीरो के तौर पर स्थापित कर दिया. कैमरे के पीछे की सारी कड़वाहट फिल्म की शानदार एडिटिंग और फाइनल कट के पीछे हमेशा के लिए छिप गई.

