Friday, October 23, 2026
Homeराज्यबिहारसभी वार्डों में चलेगा ‘स्वच्छता संकल्प’ अभियान: छठ महापर्व तक दिन...

सभी वार्डों में चलेगा ‘स्वच्छता संकल्प’ अभियान: छठ महापर्व तक दिन में 3 बार उठेगा कूड़ा, खुले में फेंका तो सील होंगी दुकानें – Patna News




दीपावली और छठ महापर्व के दौरान शहर को चकाचक रखने के लिए पटना नगर निगम ने विशेष सफाई का शेड्यूल जारी किया है। 25 अक्टूबर से 10 नवंबर तक सभी वार्डों में ‘स्वच्छता संकल्प’ अभियान चलाया जाएगा। पर्व-त्योहारों में घरों और दुकानों से निकलने वाले अतिरिक्त कचरे को देखते हुए निगम ने दिन में तीन बार कचरा उठाव अनिवार्य कर दिया है। गली-मोहल्लों से लेकर मुख्य सड़कों, नालों और सार्वजनिक स्थलों की मुस्तैदी से सफाई के साथ ही खुले में कचरा फेंकने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बार-बार उल्लंघन करने वाली दुकानों और प्रतिष्ठानों को सील भी किया जाएगा। खाली प्लॉट और ट्रांसफॉर्मर के पास बने कचरा प्वाइंट होंगे साफ, दोबारा फेंका तो जुर्माना : शहर के निजी खाली प्लॉटों, ट्रांसफॉर्मर के आसपास, सड़क किनारे और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर बने अवैध कचरा प्वाइंट्स को चिह्नित कर विशेष तौर पर साफ कराया जाएगा। दोबारा कचरा न जमा हो, इसके लिए स्थानीय लोगों से समन्वय के साथ निगरानी रखी जाएगी। खुले में कचरा फेंकने वाले घरों और दुकानों पर भारी जुर्माना ठोका जाएगा। नियम तोड़ने पर प्रतिष्ठानों पर ताला लगाने तक की कार्रवाई होगी। कचरा गाड़ियों के 3 ट्रिप अनिवार्य, फेरे कम हुए तो कटेगा एजेंसी का भुगतान वार्डों से कचरे के त्वरित निष्पादन के लिए हर कचरा वाहन को प्रतिदिन अनिवार्य रूप से तीन ट्रिप लगाने होंगे। जीपीएस और मॉनिटरिंग सेल के जरिए वाहनों के फेरों पर नजर रखी जाएगी। निर्धारित तीन ट्रिप पूरे नहीं करने वाले वाहनों और संबंधित एजेंसियों के भुगतान में कटौती की जाएगी। येलो-रेड स्पॉट और ओवरब्रिज की होगी रोजाना धुलाई निगम प्रशासन ने शहर के सभी छह अंचलों में येलो स्पॉट (अक्सर गंदे रहने वाले स्थान) और रेड स्पॉट (कचरा डंपिंग प्वाइंट) चिह्नित कर उनकी नियमित धुलाई और विशेष सफाई के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा शहर के सभी ओवरब्रिज के ऊपर और नीचे की सड़कों की भी रोजाना धुलाई कराई जाएगी, ताकि धूल और गंदगी न रहे। खुले एवं क्षतिग्रस्त मैनहोल और नालों की मरम्मत का काम भी अभियान के तहत तुरंत पूरा किया जाएगा। अपील : सड़क पर न गिराएं निर्माण सामग्री, प्लास्टिक पर पूरी तरह रोक नगर निगम ने शहरवासियों, दुकानदारों और व्यवसायियों से अपील की है कि वे कूड़ा केवल निर्धारित गाड़ी या डस्टबिन में ही डालें। सड़कों के किनारे गिट्टी-बालू या अन्य निर्माण सामग्री जमा करने और प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल से पूरी तरह परहेज करें। जलस्तर घटा : गंगा घाटों पर दो पालियों में सफाई शुरू 15 दिनों में तय होंगे सुरक्षित और खतरनाक घाट छठ महापर्व को लेकर पटना नगर निगम ने 109 गंगा घाटों को चिह्नित किया है। गंगा का जलस्तर घटने के साथ ही इन घाटों पर विशेष सफाई अभियान तेज कर दिया गया है। अगले 15 दिनों में जलस्तर और सुरक्षा मानकों के आधार पर सुरक्षित और खतरनाक घाटों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। जेपी सेतु, पाटीपुल, मीनार घाट, कलेक्ट्रेट, भद्र घाट, नौजर, दमराही, मंगल तालाब क्षेत्र और दीघा श्मशान घाट समेत कई इलाकों में पानी उतरने के बाद भारी मात्रा में गाद और कचरा जमा हो गया है। इसे हटाने के लिए निगम ने प्रत्येक घाट पर 2-3 सफाईकर्मियों को तैनात कर दो पालियों में काम शुरू कराया है। कुदाल एवं जरूरी उपकरणों से गाद हटाई जा रही है और कचरे का सुरक्षित निस्तारण किया जा रहा है। जलजमाव वाले हिस्सों में मच्छरों के पनपने से रोकने के लिए नियमित फॉगिंग और एंटी-लार्वा का छिड़काव भी शुरू हो गया है। इन दो मोर्चों पर भी निगम की तैयारी 1. घाटों पर नागरिक सुविधाएं : श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एप्रोच रोड की मरम्मत, अस्थायी चेंजिंग रूम, हाई-मास्ट लाइट, वॉच टावर, सीसीटीवी कैमरे और पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 2. पार्क और तालाबों में वैकल्पिक व्यवस्था : गंगा घाटों पर भीड़ का दबाव कम करने के लिए शहर के 45-50 पार्कों, मैदानों और तालाबों में कृत्रिम घाट बनाए जाएंगे। यहां निगम पानी के टैंकरों और रोशनी की मुकम्मल व्यवस्था करेगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments