टीकमगढ़ में अवैध उत्खनन और रेत के अवैध परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई जारी है। रविवार को कलेक्टर विवेक श्रोतिय के निर्देश पर बल्देवगढ़ तहसीलदार अनिल गुप्ता और सहायक खनिज अधिकारी कुलदीप जैन ने ग्राम पंचायत बैसा उगड़ में छापा मारा। इस दौरान सरकारी जमीन से अवैध उत्खनन करते हुए एक जेसीबी मशीन (UP93 CT 8717) और एक ट्रैक्टर (UP85 H3580) जब्त किया गया। सहायक खनिज अधिकारी ने बताया कि दोनों वाहनों के खिलाफ सरकारी जमीन से अवैध उत्खनन करने पर कार्रवाई की गई है। इससे पहले, शनिवार देर रात जतारा एसडीएम निशांत भूरिया ने रेत का परिवहन कर रहे एक डंपर को रोका। जांच में डंपर चालक के पास रेत परिवहन से संबंधित रॉयल्टी के कागजात नहीं मिले। एसडीएम ने बताया कि बिना रॉयल्टी के रेत का अवैध परिवहन करने पर डंपर को जब्त कर पलेरा थाने में रखा गया है। कलेक्टर विवेक श्रोतिय ने जिले के सभी एसडीएम और तहसीलदार को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे अपने क्षेत्र का लगातार भ्रमण करें और अवैध उत्खनन तथा रेत का अवैध परिवहन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। प्रशासन की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
Source link
सरकारी जमीन से अवैध खनन पर JCB, ट्रैक्टर जब्त: बिना रॉयल्टी रेत परिवहन पर डंपर पकड़ा, कलेक्टर ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश – Tikamgarh News
RELATED ARTICLES

