Thursday, April 16, 2026
Homeराज्यबिहारसरस्वती पूजा, शब-ए-बारात पर शांति समिति की बैठक: सीवान में सौहार्दपूर्ण...

सरस्वती पूजा, शब-ए-बारात पर शांति समिति की बैठक: सीवान में सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील, आपसी भाईचारे पर दिया गया जोर – Siwan News




सीवान में सरस्वती पूजा और आगामी शब-ए-बारात पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी सदर आशुतोष गुप्ता की अध्यक्षता में अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर अजय कुमार सिंह, अंचल अधिकारी सदर, नगर थानेदार समेत सराय, महादेवा और मुफ्फसिल थाना प्रभारी के साथ नगर क्षेत्र के सभी शांति समिति सदस्य उपस्थित रहे। आपसी भाईचारे पर दिया गया जोर बैठक में सुरक्षा व्यवस्था और आपसी भाईचारे पर विशेष जोर दिया गया। एसडीओ आशुतोष गुप्ता ने कहा कि सरस्वती पूजा और शब-ए-बारात दोनों महत्वपूर्ण सांस्कृतिक और धार्मिक पर्व हैं, जिनका शांतिपूर्ण आयोजन प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि शहर के प्रमुख पूजा पंडालों और जुलूस मार्गों पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। नगर सहित सराय, महादेवा, मुफ्फसिल क्षेत्रों में साफ-सफाई और रोशनी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नगर निकाय को निर्देश भी दिए गए। इसके साथ ही पूजा स्थलों पर ध्वनि विस्तारक यंत्रों के नियमन, ट्रैफिक प्रबंधन और जुलूस मार्गों पर पुलिस गश्त को बढ़ाने का निर्णय लिया गया। पर्व के दौरान सहयोग बनाए रखने की अपील शांति समिति सदस्यों ने भी अपने सुझाव रखे और पर्व के दौरान आपसी सहयोग बनाए रखने की अपील की। डीएसपी सदर अजय कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी तैयारी में है और किसी भी तरह की अफवाह या असामाजिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट से बचें तथा किसी भी संदिग्ध जानकारी की तुरंत सूचना पुलिस को दें। प्रशासन ने अनुमंडल क्षेत्रवासियों से सौहार्द, भाईचारा और परस्पर सम्मान के साथ दोनों पर्व मनाने की अपील की। बैठक में तय किया गया कि सरस्वती पूजा के दौरान जुलूस निर्धारित समय सीमा में ही संपन्न किए जाएंगे, वहीं शब-ए-बारात पर कब्रिस्तानों और प्रमुख स्थलों पर सुरक्षा बलों की मौजूदगी सुनिश्चित रहेगी। बैठक के दौरान सभी प्रतिनिधियों ने भरोसा जताया कि प्रशासन और आम जनता के सामूहिक सहयोग से दोनों पर्व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न होंगे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments