Wednesday, May 27, 2026
Homeराज्यबिहारसहरसा में इलाज के दौरान बच्चे की मौत: तेज रफ्तार कार...

सहरसा में इलाज के दौरान बच्चे की मौत: तेज रफ्तार कार ने मारी थी टक्कर, अस्पताल में चल रहा था इलाज – Saharsa News



सहरसा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। घटना बैजनाथपुर थाना क्षेत्र की है जहां ननिहाल में आए एक बच्चे को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने शुक्रवार को टक्कर मार दी। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन समोवार को इलाज को दौरा

.

पूरी घटना 13 जून की है। मृतक की पहचान सौर बाजार थाना क्षेत्र के बराही वार्ड नंबर 14 निवासी रिंकू यादव के पुत्र नीरज कुमार के रूप में हुई है। नीरज अपने ननिहाल तिरी पंचायत में एक मुंडन समारोह में शामिल होने आया था। भोज के दौरान वह सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उसे टक्कर मार दी।

हादसे में नीरज के सिर और सीने में गंभीर चोटें आईं। उसे तुरंत शहर के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने स्कॉर्पियो को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

बैजनाथपुर थाना अध्यक्ष चंद्रजीत प्रभाकर ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है। नीरज दो भाइयों में बड़ा था और उसके पिता दिल्ली में मजदूरी करते हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments