Thursday, October 15, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशसांची में 3 करोड़ के विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण: विधायक ने...

सांची में 3 करोड़ के विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण: विधायक ने किया उद्घाटन; हिनोतिया महलपुर सहित 15 गांवों को मिलेगी लो-वोल्टेज से मुक्ति – Raisen News




रायसेन जिले के सांची विधानसभा क्षेत्र के गैरतगंज तहसील अंतर्गत ग्राम हिनोतिया महलपुर में करीब 3 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र का बुधवार को विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने लोकार्पण किया। उपकेंद्र शुरू होने से क्षेत्र के 15 गांवों के ग्रामीणों और किसानों को बेहतर बिजली आपूर्ति का लाभ मिलेगा। इससे लंबे समय से चली आ रही लो-वोल्टेज और ओवरलोडिंग की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की एसएसटीडी योजना के तहत निर्मित इस उपकेंद्र में 5 एमवीए क्षमता का पावर ट्रांसफॉर्मर स्थापित किया गया है। यहां से 11 केवी के तीन फीडरों के माध्यम से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति की जाएगी। नए उपकेंद्र से विद्युत भार का बेहतर प्रबंधन हो सकेगा और घरेलू उपभोक्ताओं के साथ किसानों को भी गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। खासकर कृषि कार्यों और सिंचाई के लिए बिजली की गुणवत्ता में सुधार होने से किसानों को फायदा होगा। इन गांवों को मिलेगा लाभ हिनोतिया महलपुर विद्युत उपकेंद्र से पठारी, हिनोतिया, माहेश्वरी, अमखेड़ा, बाबई, महलपुर पाथा, भूलन, जलालपुर, इमलिया, बाबलिया, छोटा सिलारी, बैरखेड़ी और सिरसौदा सहित आसपास के गांवों को बेहतर बिजली आपूर्ति का लाभ मिलेगा। नए उपकेंद्र से क्षेत्र की विद्युत वितरण व्यवस्था मजबूत होगी और ग्रामीण उपभोक्ताओं को पहले की तुलना में बेहतर वोल्टेज उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी। अधिकारियों की रही मौजूदगी लोकार्पण कार्यक्रम में विद्युत विभाग के रायसेन वृत्त के महाप्रबंधक संजीव सिंह, उपमहाप्रबंधक नीरज चौरसिया एवं वैभव त्रिपाठी तथा प्रबंधक गौरव अटूट, संजय पटेल और सर्वेंद्र चौधरी सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीणजन मौजूद रहे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments