Thursday, April 16, 2026
Homeफूडसिर्फ ₹3,000 में शुरू करें ये भजिया बिजनेस, कमाएं हर महीने ₹1...

सिर्फ ₹3,000 में शुरू करें ये भजिया बिजनेस, कमाएं हर महीने ₹1 लाख, बिलासपुर के सनी गुप्ता से जानें प्लान


Last Updated:

Bilaspur News: बिलासपुर के सनी गुप्ता ने 20 साल पुरानी पारिवारिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए भजिया और दाल बड़ा का ठेला लगाया. वे हर दिन ₹2,000–₹3,000 की बिक्री करते हैं.

बिलासपुर. बिलासपुर के सिम्स अस्पताल के पास संतोष भुवन के बगल में सनी गुप्ता पिछले कई सालों से ठेला लगाकर अंडा भजिया, मिर्ची भजिया, बैंगन भजिया और दाल बड़ा बेच रहे हैं. परिवार के पुराने काम को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने इसे अपनी आजीविका का जरिया बनाया. आज वे न सिर्फ अच्छी खासी कमाई कर रहे हैं, बल्कि स्वरोजगार की मिसाल पेश कर दूसरों को भी प्रेरित कर रहे हैं.

20 साल पुरानी पारिवारिक परंपरा को दिया नया आयाम
सनी गुप्ता बताते हैं कि उनके परिवार के लोग करीब 20 सालों से यह काम कर रहे थे. उन्होंने परिवार की इस व्यवसाय को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया और ठेला लगाकर भजिया और बड़ा बनाने के काम में अपनी पहचान बनाई.

₹2,000–₹3,000 की रोजाना बिक्री, महीने में ₹1 लाख तक कमाई
सनी गुप्ता हर दिन ₹2,000 से ₹3,000 तक की बिक्री कर लेते हैं. महीने की बात करें तो उनकी बिक्री ₹90,000 से ₹1,00,000 तक पहुंच जाती है. इससे वे अपने पूरे परिवार का खर्चा आराम से चला रहे हैं और आत्मनिर्भर बने हुए हैं.

कम पूंजी में शुरू हो सकता है यह व्यवसाय
सनी के अनुसार, जिसके पास भजिया और बड़ा बनाने की कला हो, वह आसानी से यह काम शुरू कर सकता है. शुरुआती तौर पर ₹2,000 से ₹3,000 की सामग्री खरीदनी होगी और एक बार बर्तन, स्टॉल व गैस पर खर्च करना पड़ेगा. इसके बाद रोज सिर्फ भजिया व बड़ा बनाने की सामग्री खरीदनी होगी.

स्वरोजगार की ओर प्रेरित कर रहे हैं सनी
सनी गुप्ता का मानना है कि इच्छुक व्यक्ति इस छोटे से व्यवसाय को शुरू कर खुद का स्वरोजगार बना सकता है. उनकी कहानी यह संदेश देती है कि मेहनत, ईमानदारी और सही योजना के साथ कोई भी व्यक्ति अपने पैरों पर खड़ा हो सकता है.

Anuj Singh

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a…और पढ़ें

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a… और पढ़ें

homechhattisgarh

सिर्फ ₹3,000 में शुरू करें ये भजिया बिजनेस, कमाएं हर महीने ₹1 लाख



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments