Sunday, April 19, 2026
Homeफूडसिर्फ 100 रुपए में भरपेट खाना और चटपटा मज़ा, दोस्तों के साथ...

सिर्फ 100 रुपए में भरपेट खाना और चटपटा मज़ा, दोस्तों के साथ करें ट्राई


Last Updated:

Best Food Spot: दिल्ली में खाने के शौकीनों के लिए बजट में टेस्टी स्नैक्स ढूंढना अब मुश्किल नहीं रहा. शहर के अलग-अलग कोनों में ऐसी जगहें मौजूद हैं, जहां मात्र 100 रुपए में भरपेट स्वादिष्ट फूड का मज़ा लिया जा सकता है. दोस्तों के साथ मिलने-जुलने और अच्छे समय के लिए ये स्थान बिल्कुल परफेक्ट हैं.

अगर आप फास्ट फूड और चाइनीज के शौकीन हैं, तो दिल्ली में कुछ ऐसी जगहें हैं जहां मात्र 100 रुपए में आप भरपेट मंचुरियन और वेज नूडल्स का लुत्फ़ उठा सकते हैं. दोस्तों के साथ प्लान बनाइए और इन जगहों पर खाने का मज़ा लें. 

Dhaba Food

अगर आप राजमा-चावल के असली शौकीन हैं, तो कनॉट प्लेस में शंकर मार्केट के पास मौजूद ढाबा फूड आपकी पसंदीदा जगह बन सकता है. यहां राजमा-चावल प्याज, हरी चटनी और कुरकुरे पापड़ के साथ परोसा जाता है, जो स्वाद में लाजवाब है. खास बात यह है कि इसकी कीमत मात्र 100 रुपए है. इसके अलावा आप कढ़ी-चावल, छोले-चावल, चावल के साथ सोया चाप ग्रेवी और स्पेशल छोले-भटूरे भी सिर्फ 100 रुपए में ट्राई कर सकते हैं.

Gopal 56

गोपाल 56, कालकाजी का एक जाना-माना आइसक्रीम पार्लर है. यहां सिर्फ स्वादिष्ट स्नैक्स, चाट और पाव भाजी ही नहीं, बल्कि इसकी खासियत इसकी मटकी आइसक्रीम है, जिसे लोग दोस्तों और परिवार के साथ मिलकर आनंद लेने आते हैं. 

Vinay special Chole khulche

दिल्ली में छोले-कुलचे आम हैं, लेकिन द्वारका का विनय स्पेशल छोले-कुलचे अलग ही स्वाद देता है. द्वारका मेट्रो स्टेशन के पास सड़क किनारे यह ठेला छोले-कुलचे को भरपूर प्याज और चटनी के साथ परोसता है. मसालेदार कुलचे और लाजवाब छोले का यह कॉम्बिनेशन खास है, और एक प्लेट की कीमत मात्र 100 रुपए है.

Suresh tea stall and fast food

सुरेश टी स्टॉल और फास्ट फूड हडसन लेन के छोटे लेकिन लोकप्रिय रेस्टोरेंट्स में से एक है. यह जगह खासतौर पर दोस्तों के साथ चाय पीते हुए गपशप करने के लिए बेहतरीन मानी जाती है. पॉकेट-फ्रेंडली होने के कारण डीयू के ज्यादातर स्टूडेंट्स इसे पसंद करते हैं. 

Pasta Xpress

दिल्ली के द्वारका सेक्टर 11 में स्थित पास्ता एक्सप्रेस स्नैक लवर्स के लिए एक शानदार जगह है. अगर आप बर्गर, सैंडविच, पास्ता या अन्य स्नैक्स का स्वाद लेना चाहते हैं, तो यह जगह जरूर ट्राई करें. खासकर उनका क्लासिक वड़ा पाव बर्गर, वेज मिंट बर्गर और कॉर्न एंड चीज़ सैंडविच लाजवाब हैं. सबसे अच्छी बात यह है कि इन टेस्टी स्नैक्स का मज़ा आप 100 रुपए से कम में ले सकते हैं.

homelifestyle

सिर्फ 100 रुपए में भरपेट खाना और चटपटा मज़ा, दोस्तों के साथ करें ट्राई



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments