Wednesday, June 3, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशसीतापुर पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक: रानी अहिल्याबाई की प्रतिमा का...

सीतापुर पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक: रानी अहिल्याबाई की प्रतिमा का किया अनावरण; हाथ में लगी कील, डॉक्टरों ने किया इलाज – Sitapur News


अभिषेक सिंह | सीतापुर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शनिवार को एकदिवसीय दौरे पर सीतापुर पहुंचे। उनका हेलिकॉप्टर शहर के राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) परिसर में बने हेलीपैड पर उतरा, जहां प्रशासनिक अधिकारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सबसे पहले आंख अस्पताल चौराहे पहुंचे, जहां उन्होंने रानी अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान पर्दे में लगी कील उनके हाथ में चुभ गई, जिससे उन्हें हल्की चोट आई। मौके पर मौजूद डॉक्टर गौरव मिश्र की टीम ने तत्काल प्राथमिक उपचार किया। बावजूद इसके, डिप्टी सीएम ने कार्यक्रम पूरा किया।

दो तस्वीरें देखिए…

रानी अहिल्याबाई को बताया प्रेरणास्रोत

अनावरण समारोह में डिप्टी सीएम ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होलकर का समाज के उत्थान में योगदान अनुकरणीय है। नई पीढ़ी को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा करेंगे। इसके बाद वे जिला अस्पताल का निरीक्षण कर मरीजों से संवाद करेंगे और सुविधाओं की जानकारी लेंगे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments