Tuesday, June 2, 2026
Homeराज्यबिहारसुपौल में SDM का विदाई-सह-सम्मान समारोह: धीरज कुमार सिन्हा ने संभाला...

सुपौल में SDM का विदाई-सह-सम्मान समारोह: धीरज कुमार सिन्हा ने संभाला पदभार, बोले- प्रशासन और जनता के बीच सेतु का करेंगे कार्य – Supaul News



सुपौल के निर्मली अनुमंडल कार्यालय में बुधवार को एसडीएम का कार्यभार हस्तांतरण हुआ। निवर्तमान एसडीएम संजय कुमार सिंह को विदाई दी गई और नए एसडीएम धीरज कुमार सिन्हा ने पदभार संभाला।कार्यक्रम में नागरिकों, अधिवक्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने दोनों अधिकारियों

.

वक्ताओं ने निवर्तमान एसडीएम संजय कुमार सिंह के कार्यकाल की सराहना की। उन्होंने कहा कि श्री सिंह ने प्रशासनिक कुशलता और पारदर्शिता से काम किया।

आमजन के लिए करेंगे काम

नए एसडीएम धीरज कुमार सिन्हा ने कहा कि वे आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए काम करेंगे। उन्होंने प्रशासन और जनता के बीच सेतु बनकर काम करने का वादा किया। श्री सिन्हा ने प्रशासनिक प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डीसीएलआर साहेब रसूल ने की। मंच संचालन बीएसओ रामलाल पासवान ने किया। समारोह में डीएसपी राजू रंजन कुमार, पीजीआरओ राजू कुमार, निर्मली बीडीओ आरुषि शर्मा, मरौना बीडीओ रचना भारतीय समेत कई अधिकारी मौजूद थे। निर्मली चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अभिषेक पंसारी, विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष सत्यनारायण मंडल और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments