Wednesday, April 15, 2026
Homeराज्यबिहार'विकास के लिए युवाओं को राजनीति में आना होगा': शिवदीप लांडे...

‘विकास के लिए युवाओं को राजनीति में आना होगा’: शिवदीप लांडे ने छात्रों को दिए सफलता के टिप्स, जीवन की प्रेरणादायक घटनाओं को किया साझा – Sheikhpura News


शेखपुरा में बुधवार को पूर्व आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे ने करियर काउंसलिंग कार्यक्रम में छात्रों को संबोधित किया। वीआईपी रोड स्थित एक निजी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। लांडे ने छात्रों को सफलता के मंत्र साझा किए।

.

उन्होंने कहा कि बिहार अन्य राज्यों की तुलना में विकास में पिछड़ा हुआ है। इसी कारण उन्होंने आईपीएस की नौकरी छोड़कर समाज सेवा का रास्ता चुना।

छात्रों ने फूल-मालाओं से लांडे का स्वागत कर रहे है।

हिंद सेना नामक संगठन की स्थापना की

शिवदीप लांडे ने हिंद सेना नामक संगठन की स्थापना की है। वे हर जिले में युवाओं की एक टीम बनाएंगे। यह टीम सामाजिक और राजनीतिक बदलाव के लिए काम करेगी। उन्होंने युवाओं से राजनीति में भागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम एक कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर की ओर से आयोजित किया गया था। छात्रों ने फूल-मालाओं से लांडे का स्वागत किया।

कंप्यूटर सेंटर के संचालक मनीष कुमार समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं कार्यक्रम में शामिल हुए। छात्रों ने लांडे के विचारों को प्रेरणादायक बताया और मार्गदर्शन के लिए उनका आभार व्यक्त किया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments