Wednesday, June 24, 2026
Homeफूडसुबह के नाश्ते के लिए परफेक्ट है ये नमकीन खिचड़ी, जानें आसान...

सुबह के नाश्ते के लिए परफेक्ट है ये नमकीन खिचड़ी, जानें आसान रेसिपी


Last Updated:

Sabudana Khichadi Easy Recipe: अगर आप ऐसा नाश्ता ढूंढ रहे हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ शरीर को तुरंत ऊर्जा भी दे, तो नमकीन साबूदाना खिचड़ी आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है. कार्बोहाइड्रेट से भरपूर साबूदाना न सिर्फ जल्दी पच जाता है, बल्कि लंबे समय तक ऊर्जा बनाए रखने में भी मदद करता है. कम समय में तैयार होने वाली यह रेसिपी सुबह के नाश्ते, शाम के हल्के भोजन या बच्चों के टिफिन के लिए भी एकदम उपयुक्त है. गृहिणी राधिका प्रजापति ने इसकी आसान रेसिपी और स्वास्थ्य लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी है.

ऐसे नाश्ते की तलाश में हैं, जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ शरीर को तुरंत ऊर्जा भी दे, तो नमकीन साबूदाना खिचड़ी एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है. साबूदाना में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती है, जिससे शरीर को जल्दी ऊर्जा मिलती है.

फूड

यह पेट पर हल्का होता है और आसानी से पच जाता है. गृहिणी राधिका प्रजापति ने विशेष बातचीत में बताया कि यह रेसिपी कम समय में तैयार हो जाती है और इसे सुबह के नाश्ते या शाम के हल्के भोजन के रूप में आसानी से बनाया जा सकता है.

फूड

उन्होंने बताया कि सबसे पहले साबूदाना को अच्छी तरह धोकर करीब आधे घंटे तक पानी में भिगो दें. इसके बाद अतिरिक्त पानी निकालकर साबूदाना को छलनी में रख दें, ताकि वह हल्का सूख जाए और दाने अलग-अलग रहें.

Add News18 as
Preferred Source on Google

फूड

इसी दौरान प्याज, टमाटर, लहसुन और उबले हुए आलू को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर तैयार कर लें. सभी सामग्री पहले से तैयार होने पर खिचड़ी जल्दी और आसानी से बन जाती है. अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें उबले हुए आलू के टुकड़ों को हल्का सुनहरा होने तक तलें और निकाल लें.

फूड

इसके बाद उसी तेल में लाल मिर्च, बारीक कटा लहसुन, प्याज और करी पत्ता डालकर मध्यम आंच पर अच्छी तरह भूनें. जब प्याज हल्का सुनहरा हो जाए, तब उसमें कटे हुए टमाटर डालें और स्वादानुसार नमक, काली मिर्च पाउडर तथा हल्दी पाउडर मिलाएं.

फूड

मसाले को तब तक पकाएं, जब तक टमाटर अच्छी तरह गल न जाए और मिश्रण से खुशबू आने लगे. अब पानी से अच्छी तरह छाना हुआ साबूदाना इसमें डालें और सभी सामग्री को धीरे-धीरे मिलाएं, ताकि दाने टूटें नहीं. कुछ मिनट तक लगातार चलाते हुए मध्यम आंच पर पकाएं. जब साबूदाना के दाने पारदर्शी या जेली जैसे दिखने लगें, तब समझ लें कि खिचड़ी तैयार है.

फूड

उन्होंने बताया कि तैयार नमकीन साबूदाना खिचड़ी को हरी धनिया और नींबू के रस के साथ परोसा जा सकता है. चाहें तो इसमें भुनी हुई मूंगफली भी मिलाकर इसका स्वाद और कुरकुरापन बढ़ाया जा सकता है. साबूदाना कार्बोहाइड्रेट का अच्छा स्रोत माना जाता है, इसलिए यह शरीर को जल्दी ऊर्जा देने में मदद करता है. इसे सुबह या शाम, किसी भी समय नाश्ते के रूप में खाया जा सकता है और बच्चों के टिफिन में भी रखा जा सकता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments