उमरिया में सिवनी जिले से लाई गई लगभग डेढ़ वर्षीय एक बाघिन को बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के बहेरहा एंक्लोजर में छोड़ा गया है। बाघिन सिवनी दक्षिण वन मंडल के गांवों के आसपास लगातार विचरण कर रही थी। बताया गया है कि उसके कारण एक जनहानि की घटना भी हुई थी, जिसके बाद वन विभाग ने उसे रेस्क्यू कर सुरक्षित निगरानी में रखने का निर्णय लिया। वन विभाग के अनुसार, रेस्क्यू के दौरान और एंक्लोजर में छोड़े जाने के समय बाघिन का व्यवहार सामान्य पाया गया। वर्तमान में विशेषज्ञों की एक टीम उसके स्वास्थ्य, आहार और व्यवहार की लगातार निगरानी कर रही है। सभी पहलुओं का आकलन करने के बाद भविष्य में उसे पुनः जंगल में छोड़े जाने पर विचार किया जाएगा। विशेषज्ञों की टीम उसकी देखरेख कर रही जानकारी के मुताबिक, सिवनी वन मंडल में बाघिन को रखने के लिए उपयुक्त बड़ा एंक्लोजर उपलब्ध नहीं था, इसलिए उसे बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व लाया गया है। यहां बहेरहा एंक्लोजर में वन्यजीव चिकित्सकों और विशेषज्ञों की टीम उसकी देखरेख कर रही है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक अनुपम सहाय ने बुधवार को बताया कि बाघिन को मंगलवार को एंक्लोजर में छोड़ा गया है। उन्होंने पुष्टि की कि फिलहाल उसकी नियमित निगरानी की जा रही है और वह पूरी तरह स्वस्थ है।
Source link
सिवनी से लाई बाघिन बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में छोड़ी: डेढ़ वर्षीय बाघिन की विशेषज्ञ टीम कर रही निगरानी – Umaria News
RELATED ARTICLES

