Saturday, May 30, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशसुसाइड नोट लिखकर युवक ने खुद को मारी गोली, मौत: रिश्तेदारों...

सुसाइड नोट लिखकर युवक ने खुद को मारी गोली, मौत: रिश्तेदारों पर लगाया 5 लाख, जमीन हड़पने का आरोप, रात 1 बजे की घटना – Gwalior News




​ग्वालियर के डफरीन सराय इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां गौरव सिंह भदोरिया नाम के एक युवक ने सोशल मीडिया पर सुसाइड नोट पोस्ट कर अपनी जान देने की चेतावनी देते हुए खुद को गोली मार ली है । युवक ने बहन बहनोई सहित अपने ही कुछ रिश्तेदारों पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। युवक ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ​’या तो 5 लाख दो या जमीन नाम करो’
​युवक गौरव सिंह ने अपने सुसाइड नोट में लिखा, “मैं अपने पूरे होश और हवास में आत्महत्या करने जा रहा हूं। मेरी मौत के जिम्मेदार रणवीर सिंह भदोरिया, सत्यवती भदोरिया, सीमा परमार (पत्नी राकेश परमार) और नीतू सिकरवार (पत्नी पुष्पराज सिकरवार) हैं।”
​युवक का आरोप है कि ये लोग उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। उन्होंने धमकी दी थी कि या तो ₹5 लाख दो या फिर पिता के नाम की जमीन उनके नाम करो, नहीं तो उसे जहर देकर मार दिया जाएगा। इसी डर और मानसिक तनाव के कारण वह आत्मघाती कदम उठाने जा रहा है।
​2.40 लाख देने के बाद भी मांग रहे थे मकान में हिस्सा
​गौरव ने आगे बताया कि वह आरोपी नीतू सिकरवार को पहले भी ₹2,40,000 दे चुका है। इसके बावजूद पैसों की मांग बंद नहीं हुई। अब उसे धमकी दी जा रही थी कि मकान में जो उसका हिस्सा है, वह भी उनके नाम कर दिया जाए, ऐसा न करने पर उसके साथ ‘बहुत बुरा’ करने की बात कही गई थी।
​प्रशासन से सख्त सजा की मांग
​युवक ने जाते-जाते प्रशासन और पुलिस से गुजारिश की है कि उसकी मौत के बाद सत्यवती भदोरिया, सीमा परमार और नीतू सिकरवार को सख्त से सख्त सजा दी जाए। फिलहाल पुलिस को इस मामले की सूचना दे दी गई है और युवक की तलाश जारी है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments