आज शेयर बाजार में सुस्त शुरुआत देखने को मिली. सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में खुले. सुबह 7 बजे ग्लोबल संकेत भी मिले-जुले मिले. गिफ्ट निफ्टी भी 0.07 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 22,834 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. एशियाई बाजारों में हांग सेंग 0.02 फीसदी ऊपर है, जबकि शंघाई इंडेक्स लगभग सपाट कारोबार करते हुए दिखा.
September 29, 202609:45 IST
सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट
सेंसेक्स 566.11 अंक यानी 0.78% गिरकर 72,205.61 पर कारोबार कर रहा है. निफ्टी 161.50 अंक यानी 0.71% टूटकर 22,618.75 पर आ गया.
September 29, 202609:45 IST
बाजार में गिरावट की 5 बड़ी वजहें
FII की बिकवाली: विदेशी निवेशकों ने लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर बेचे. 28 सितंबर को FIIs ने ₹5,300 करोड़ से ज्यादा की बिकवाली की.
कच्चा तेल महंगा हुआ: ब्रेंट क्रूड 1.5% बढ़कर करीब 107 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया. महंगे तेल से भारत का आयात बिल और महंगाई बढ़ने का दबाव रहता है.
ग्लोबल मार्केट में कमजोरी: एशियाई बाजारों में भी गिरावट रही. जापान, दक्षिण कोरिया और हांगकांग के बाजार दबाव में रहे.
अमेरिकी ब्याज दरों की चिंता: तेल की बढ़ती कीमतों के बीच अमेरिकी बॉन्ड यील्ड बढ़ी है. इससे बाजार में आगे ब्याज दरें ऊंची रहने की चिंता बढ़ी है.
वेस्ट एशिया तनाव का असर: अमेरिका-ईरान तनाव से तेल की सप्लाई को लेकर चिंता बनी हुई है. इससे क्रूड की कीमतों में तेजी आई और भारतीय बाजार पर दबाव बढ़ा.
September 29, 202609:42 IST
Currency Check: डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर, ₹96.05 पर खुला
डॉलर के मजबूत होने और अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में तेज बढ़ोतरी के बीच मंगलवार को रुपया कमजोरी के साथ ₹96.05 प्रति डॉलर पर खुला. अब बाजार की नजर इस हफ्ते आने वाले अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों और फेडरल रिजर्व के अगले ब्याज दर फैसले के संकेतों पर है.
September 29, 202609:19 IST
कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार की गिरावट के साथ शुरुआत
कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच 29 सितंबर को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई. निफ्टी 22,800 के नीचे खुला. सेंसेक्स 236.06 अंक यानी 0.32% गिरकर 72,535.66 पर और निफ्टी 68.15 अंक यानी 0.30% नीचे 22,712.10 पर पहुंच गया. शुरुआती कारोबार में करीब 920 शेयरों में तेजी, 864 शेयरों में गिरावट और 174 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ.
September 29, 202608:52 IST
आज SME प्लेटफॉर्म पर दो शेयरों की होगी एंट्री
आनंद सीमलेस और हिमालया न्यूट्रावेडिक्स इंडिया के शेयर आज SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे.दोनों कंपनियों के शेयरों की बाजार में आज से ट्रेडिंग शुरू होगी.
September 29, 202608:26 IST
ITC ने 645 करोड़ रुपये में Sproutlife Foods का अधिग्रहण पूरा किया
ITC ने Sproutlife Foods में 100 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने की प्रक्रिया पूरी कर ली है. कंपनी ने 13,445 अतिरिक्त इक्विटी शेयर खरीदकर Sproutlife Foods का पूरा अधिग्रहण किया है. इस सौदे की कुल कीमत 645 करोड़ रुपये है.
September 29, 202608:16 IST
Octaspace Realcon ने Paisalo Digital में हिस्सेदारी बढ़ाई
Octaspace Realcon ने NBFC कंपनी Paisalo Digital के 65.32 लाख अतिरिक्त शेयर खरीदे हैं. यह कंपनी में 0.71 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है. इस खरीदारी के लिए कंपनी ने कुल 53.76 करोड़ रुपये खर्च किए और शेयर 82.30 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर खरीदे गए. जून 2026 तक Octaspace Realcon के पास Paisalo Digital की 2.33 फीसदी हिस्सेदारी थी.
September 29, 202607:37 IST
डॉलर दो महीने के उच्च स्तर के करीब
डॉलर मंगलवार को करीब दो महीने के ऊंचे स्तर पर बना हुआ है. तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में तेज बढ़ोतरी से डॉलर को मजबूती मिली है. हालांकि, इसमें ज्यादा तेजी नहीं आई क्योंकि निवेशक इस हफ्ते आने वाले अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं. इन आंकड़ों से फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर आगे की रणनीति के संकेत मिल सकते हैं.
September 29, 202607:32 IST
सोमवार को शेयर बाजार का हाल कैसा रहा?
भारतीय शेयर बाजार की हफ्ते की शुरुआत कमजोर रही. सोमवार को सेंसेक्स 1,124.02 अंक यानी 1.52 फीसदी गिरकर 72,771.72 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 360.25 अंक यानी 1.56 फीसदी टूटकर 22,780.25 पर आ गया. कारोबार के दौरान निफ्टी 22,800 के नीचे फिसल गया और करीब 6 महीने के निचले स्तर के पास पहुंच गया. बाजार में बिकवाली की वजह कमजोर ग्लोबल संकेत, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें, ऊंची बॉन्ड यील्ड, विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली और अमेरिका-ईरान शांति वार्ता में गतिरोध के बाद बढ़ी जियोपॉलिटिकल चिंता रही.

