Saturday, August 15, 2026
Homeराज्यराजस्तानसेल्फी लेते देवगढ़ किले से गिरा युवक: 40 फीट गहरी खाई...

सेल्फी लेते देवगढ़ किले से गिरा युवक: 40 फीट गहरी खाई में मिला; दोस्तों के साथ घूमने गया था, सिर में आई चोट – Sikar News




सीकर स्थित देवगढ़ किले की दीवार से एक युवक सेल्फी लेते समय पैर फिसलने से नीचे गिर गया। युवक गंभीर घायल अवस्था में 40 फीट गहरी खाई में मिला। युवक को गंभीर घायल अवस्था में सीकर के एसके अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। गोकुलपुरा पुलिस थाने के ASI रामकुमार ने बताया- यह घटना देवगढ़ किले की है। गोकुलपुरा का ही रहने वाला युवक भूमिक जांगिड़ (20) पुत्र सुभाष जांगिड़ शुक्रवार शाम को दो दोस्तों के साथ बाइक लेकर देवगढ़ गया था। जिन्होंने बाइक को नीचे खड़ा कर दिया था और फिर तीनों ऊपर चले गए। भूमिक किले की दीवार पर चढ़कर सेल्फी ले रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसला और वह नीचे 40 फीट गहरी खाई में जा गिरा। मौके पर मौजूद उसके दो दोस्तों ने इसकी सूचना वहां घूमने के लिए आए लोगों को दी। इन्होंने इस बारे में 112 नंबर पर सूचना दी। ASI रामकुमार ने बताया- भूमिक का एक पैर फ्रैक्चर हो गया। सिर में और शरीर पर जगह-जगह चोट आई है। गंभीर घायल को कंधों पर रखकर नीचे लाए पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची। इन्होंने आधे घंटे में पहाड़ की चढ़ाई की और फिर 40 फीट गहरी खाई में गंभीर घायल युवक को कंधों पर लादकर नीचे लेकर आए। इसके बाद उसे एंबुलेंस के जरिए सीकर के एसके अस्पताल में एडमिट करवाया गया। जहां पर उसका इलाज जारी है। सिर-शरीर में जगह-जगह आई चोट ASI रामकुमार ने बताया- भूमिक के पिता विदेश में नौकरी करते हैं। फिलहाल उसका इलाज जारी है। बता दें कि देवगढ़ किले पर जाने का कोई रास्ता नहीं है। कच्ची पगडंडी या फिर पहाड़ चढ़कर देवगढ़ किले पर जाना पड़ता है। वहां मोबाइल नेटवर्क भी नहीं है। ग्रामीणों की मांग है कि किले के पास पुलिस तैनात की जाए। इससे लोग शाम के समय किले पर न जाएं और ऐसे हादसे नहीं हों।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments