Saturday, April 11, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशसोनभद्र में बिजली गिरने से दो की मौत: दो पुलिसकर्मी समेत...

सोनभद्र में बिजली गिरने से दो की मौत: दो पुलिसकर्मी समेत तीन लोग झुलसे, सभी की हालत स्थिर – Sonbhadra News


मनोज कुमार वर्मा | सोनभद्र3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोनभद्र में बिजली गिरने से दो की मौत।

सोनभद्र जिले में सोमवार को बारिश के दौरान बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में दो पुलिसकर्मी समेत तीन लोग झुलस गए।

विंढमगंज थाना क्षेत्र के धूमा गांव में ईश्वर गोंड (65) दोपहर में आम के पेड़ के नीचे बैठे थे। इसी दौरान बिजली गिरने से उनकी मौके पर मौत हो गई। उनके परिजन उस समय पड़ोसी गांव हरनाकछार में शादी समारोह में गए थे। इसी घटना में पड़ोस की मीना देवी (32) भी बिजली की चपेट में आकर बेहोश हो गईं। उन्हें प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कोन थाना क्षेत्र के निगाई गांव में दूसरी घटना हुई। फुलवंती (42) बाजार से सामान लेकर मंगेश्वर बाबा मंदिर की तरफ जा रही थीं। शाम 4 बजे बारिश से बचने के लिए वह पेड़ के नीचे रुकीं। तभी बिजली गिरने से उनकी मौत हो गई।

रायपुर थाने में शाम 5 बजे वायरलेस टावर पर बिजली गिरी। इससे कंप्यूटर सेट में करंट आ गया। मुख्य आरक्षी राजीव कुमार और आरक्षी संदीप यादव झुलस गए। दोनों को सीएचसी वैनी में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी रामदरश राम के अनुसार सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments