Last Updated:
Kele Ki Phool Ki Sabji Recipe: पका और कच्चा केला और इससे बनने वाले कई तरह के व्यंजन आपने जरूरी ट्राई किया होगा. लेकिन क्या आपने कभी इसके फूल से बनी सब्जी खायी है? यदि नहीं तो ये रेसिपी आपके लिए है. इसे बनाना बहुत आसान है, साथ ही स्वाद में भी बहुत दमदार होता है.
आमतौर पर जब हम फूलों की बात करते हैं तो मन में एक सुगंधित और खूबसूरत आकृति बनती है. लेकि आज हम आपको जिस फूल के बारे में बता रहे हैं, वो थोड़ा अलग है. इसे न तो सूंघा जाता है न ही फलों की खूबसूरती बढ़ाने के लगाया जाता है. लेकिन ये फूल आपके खाने का जायका जरूर बढ़ा सकता है. हम बात कर रहे हैं, केले के फूल की जिसकी सब्जी स्वाद में बहूत ही जबरदस्त लगती है.
आपने कच्चे केले की सब्जी, कोफ्ते और कटलेट तो आपने कई बार खाए होंगे, लेकिन केले के फूल से बनने वाली सब्जी के बारे में कम ही लोग जानते हैं. हालांकि यह पारंपरिक डिश कई राज्यों और ग्रामीण इलाकों में वर्षों से बनाई जाती रही है. स्वाद के साथ-साथ पोषण से भरपूर मानी जाने वाली यह सब्जी उन लोगों के लिए भी एक बेहतरीन विकल्प है जो रोज-रोज खुक नया पकाना और खाना पसंद करते हैं. यहां आप इसकी पूरी रेसिपी जान सकते हैं.
केले के फूल की सब्जी
सामाग्री
केले के फूल की सब्जी बनाने के लिए आपको एक बारीक कटा हुआ केला फूल, दो प्याज, दो टमाटर, दो हरी मिर्च, अदरक-लहसुन पेस्ट, जीरा, हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, नमक और तेल की जरूरत होगी. ऊपर से सजाने के लिए हरा धनिया भी रख लें.
विधि
– सबसे पहले केले के फूल को अच्छी तरह साफ करना जरूरी है. इसके लिए इसकी बाहरी गहरे रंग की परतों को हटा दें. अंदर मौजूद छोटे-छोटे फूलों से सख्त डंडी और पतली पारदर्शी झिल्ली निकाल लें. इसके बाद फूलों को बारीक काटकर हल्दी और नमक मिले पानी में 15 से 20 मिनट तक भिगोकर रखें. इससे कड़वाहट कम हो जाती है.
– अब कटे हुए फूलों को हल्का उबाल लें. दूसरी तरफ कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें जीरा डालें. फिर प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें. इसके बाद अदरक-लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च और टमाटर डालकर मसाला तैयार करें. जब मसाला अच्छी तरह पक जाए, तब उसमें उबले हुए केले के फूल मिला दें.
– अब हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च और नमक डालकर कुछ मिनट तक पकाएं. आखिर में गरम मसाला और हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें. आपकी स्वादिष्ट केले के फूल की सब्जी तैयार है. यह सब्जी रोटी, पराठे और चावल के साथ बेहद स्वादिष्ट लगती है. कई जगहों पर केले के फूल से पकौड़े और कटलेट भी बनाए जाते हैं.
About the Author

शारदा सिंह एक अनुभवी लाइफस्टाइल पत्रकार हैं, जिनके पास डिजिटल मीडिया और कंटेंट लेखन के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से…
और पढ़ें

