Friday, April 10, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशहज तैयारियों का जायजा लेने प्रतिनिधि मंडल सऊदी रवाना: 2026 हज...

हज तैयारियों का जायजा लेने प्रतिनिधि मंडल सऊदी रवाना: 2026 हज निरीक्षण करने पहुंची टीम , मंत्री दानिश बोले – हज यात्रियों को बेहतर सुविधा दिलाना प्राथमिकता – Lucknow News



लखनऊ से अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद सऊदी अरब कि लिए रवाना। हज 2026 के दौरान भारतीय हज यात्रियों को बेहतर और सुचारु सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भारत सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल का गठन किया है। प्

.

इस प्रतिनिधिमंडल का चेयरपर्सन उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज) दानिश आज़ाद अंसारी को बनाया गया है।प्रतिनिधिमंडल में दिल्ली राज्य हज समिति के कार्यपालक अधिकारी, बिहार राज्य हज समिति के कार्यपालक अधिकारी और हज कमेटी ऑफ इंडिया के उप कार्यपालक अधिकारी भी शामिल हैं। यह दल 10 जनवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सऊदी अरब के लिए रवाना हुआ। प्रतिनिधिमंडल लगभग एक सप्ताह तक सऊदी अरब में प्रवास करेगा।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल मक्का, मदीना और अन्य हज स्थलों पर भारतीय हज यात्रियों के लिए की जाने वाली व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण करेगा। इनमें आवास, परिवहन, खान-पान, स्वास्थ्य सेवाएं, सुरक्षा व्यवस्था, मिना , अरफात और मुज्दल्फा में टेंट एवं अन्य सुविधाएं शामिल हैं। साथ ही सऊदी प्रशासन और संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय कर हज 2026 के लिए बेहतर विकल्पों का चयन किया जाएगा।

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने कहा कि योगी सरकार और भारत सरकार की प्राथमिकता है कि हज जैसे पवित्र और मुबारक सफर पर जाने वाले यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों के अनुभवों को ध्यान में रखते हुए इस बार सुविधाओं को और अधिक बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रतिनिधिमंडल का उद्देश्य जमीनी स्तर पर तैयारियों का जायजा लेकर ऐसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करना है, जिससे हज यात्रियों को आरामदायक, सुरक्षित और सम्मानजनक सेवाएं मिल सकें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments