Friday, April 10, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशहरदोई नहर में महिला का मिला शव: दो दिन पहले पुल...

हरदोई नहर में महिला का मिला शव: दो दिन पहले पुल से कूदी थी महिला, शिनाख्त में जुटी पुलिस – Pilibhit News


पीलीभीत4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हरदोई नहर में महिला का शव मिला।

पीलीभीत के थाना माधोटांडा क्षेत्र के कलीनगर स्थित हरदोई ब्रांच नहर में एक महिला का शव उतराता हुआ मिला। स्थानीय लोगों ने शव को देखते ही पुलिस को सूचना दी।

थाना प्रभारी अशोक पाल के अनुसार, सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। सूत्रों के मुताबिक, महिला ने दो दिन पहले नहर के पुल से छलांग लगाई थी।

पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में पूछताछ की, लेकिन अभी तक मृतक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस टीम महिला की शिनाख्त के लिए प्रयासरत है। मामले की जांच जारी है।

मामले पर जानकारी देते हुए माधोटांडा थानाध्यक्ष अशोक पाल ने बताया कि महिला की डेड बॉडी नहर में मिली है, डेड बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच की जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments