Monday, December 1, 2025
Homeराज्यउत्तरप्रदेशहरियाणा-यूपी के बीच फिर सीमा विवाद: ​​​​​​​यमुना नदी किनारे रास्ते पर...

हरियाणा-यूपी के बीच फिर सीमा विवाद: ​​​​​​​यमुना नदी किनारे रास्ते पर दोनों राज्यों ने जताया दावा, यूपी अधिकारी बोले- सर्वे ऑफ इंडिया की रिपोर्ट से ही होगा फैसला – Karnal News


हरियाणा यूपी बॉर्डर पर इस रास्ते को लेकर चल रहा दोनों के प्रशासन में विवाद।

हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बीच एक बार फिर सीमाओं को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। करनाल जिले की सीमा से सटी यमुना नदी के पुल के पास बने एक रास्ते को लेकर दोनों राज्यों के प्रशासन ने अपना-अपना दावा ठोक दिया है। विवाद बढ़ने के बाद अब प्रशासनिक स्तर पर पत्

.

मंगलवार शाम को सीमा विवाद के समाधान के लिए दोनों राज्यों के विभागीय अधिकारियों की टीम को संयुक्त रूप से मौके पर निरीक्षण करना था। उत्तर प्रदेश की ओर से उपमंडल ऊन के एसडीएम संदीप त्रिपाठी अपनी टीम के साथ पहुंचे, लेकिन हरियाणा की ओर से कोई प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंचा। केवल माइनिंग अधिकारी मौके पर आए, जो बिना कोई जवाब दिए वापस लौट गए।

मामले की जानकारी देते यूपी के एसडीएम संदीप त्रिपाठी।

एसडीएम बोले रास्ता यूपी के गांव शीतलगढ़ी का हिस्सा

मौके पर पहुंचे यूपी के एसडीएम संदीप त्रिपाठी ने बताया कि जिस रास्ते को लेकर विवाद है, राजस्व रिकॉर्ड के अनुसार वह उत्तर प्रदेश के गांव शीतलगढ़ी की सीमा में आता है। हालांकि, इस क्षेत्र में सर्वे ऑफ इंडिया की बुर्जी (पिलर) मौजूद नहीं है, जिसके कारण विवाद बना हुआ है। उन्होंने कहा स्थिति तभी स्पष्ट होगी जब सर्वे ऑफ इंडिया की टीम अपनी रिपोर्ट पेश करेगी। करनाल जिला प्रशासन की ओर से इस विषय पर हमें पत्र मिला था, जिसका जवाब भी दे दिया गया है।

करनाल के माइनिंग अधिकारी बिना बात करे मौके से जाते हुए।

करनाल के माइनिंग अधिकारी बिना बात करे मौके से जाते हुए।

खनन ठेकेदारों की खींचतान से बढ़ा विवाद

जानकारी के मुताबिक, यह विवाद यमुना नदी में खनन कार्य कर रहे हरियाणा और यूपी के ठेकेदारों के बीच खींचतान से शुरू हुआ। दोनों पक्ष नदी के किनारे बने इस रास्ते का इस्तेमाल अपने खनन वाहनों के लिए करना चाहते हैं। इसी को लेकर अब दोनों राज्यों के बीच प्रशासनिक स्तर पर भी तनातनी देखने को मिल रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments