Friday, April 10, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशहाईकोर्ट ने प्रमुख सचिव गृह मांगा जवाब: HC ने कहा-बताएं एक...

हाईकोर्ट ने प्रमुख सचिव गृह मांगा जवाब: HC ने कहा-बताएं एक जैसे मामले में कई एफआईआर एकीकृत क्यों नहीं की जा रही – Prayagraj (Allahabad) News



इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रमुख सचिव गृह उप्र लखनऊ से व्यक्तिगत हलफनामा दाखिल कर बताने को कहा है कि एक समान अपराध की कई एफआईआर दर्ज होने पर सभी को एकीकृत करने के बारे में क्या कदम उठाए हैं। याचिका की अगली सुनवाई 20 जून को होगी।

.

यह आदेश न्यायमूर्ति जे जे मुनीर तथा न्यायमूर्ति नलिन कुमार श्रीवास्तव की खंडपीठ ने विशाल खुराना व एक अन्य की याचिका पर दिया है।

याची का कहना है कि एक समान अपराध को लेकर याची के खिलाफ कई एफआईआर दर्ज है। जिन्हें एकीकृत किया जाय।कोर्ट ने डी जी पी से जानकारी मांगी थी कि ऐसे मामले एकीकृत क्यों नहीं किए जा रहे। सरकारी वकील ने डी जी पी द्वारा जारी सर्कुलर की गाइडलाइंस पेश की। जिसमें एक अपराध में कई एफआईआर का जिक्र किया गया है किन्तु एकीकृत करने का उल्लेख नहीं है। जिस पर प्रमुख सचिव गृह से हलफनामा दाखिल कर जानकारी मांगी है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments