Saturday, April 18, 2026
Homeबिज़नेसहाईवे पर नहीं चलेगा कैश, अब बिना FASTag देना पड़ेगा 25% ज्यादा...

हाईवे पर नहीं चलेगा कैश, अब बिना FASTag देना पड़ेगा 25% ज्यादा टोल


Last Updated:

Toll New rule : आज से नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने टोल टैक्‍स पेमेंट के नियम बदल दिए हैं. अब टोल पर कैश को पूरी तरह बंद कर दिया गया है. आप फास्‍टैग या फिर ऑनलाइन पेमेंट करके ही टोल क्रॉस कर सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

देशभर में एनएचएआई के 1150 से ज्यादा टोल प्लाजा हैं, जहां यह नियम अब लागू हो चुका है. (Photo : AI)

नई दिल्‍ली. आज से नेशनल हाईवे पर सफर करने वालों के लिए बड़ा बदलाव लागू हो गया है. अब टोल प्लाजा पर कैश पेमेंट पूरी तरह बंद कर दिया गया है. यानी अगर आप हाईवे पर जा रहे हैं तो आपकी गाड़ी में FASTag होना जरूरी है. अगर आपके पास फास्‍टैग नहीं है या वो काम नहीं कर रहा है तो आप अब नकदी में टोल टैक्‍स नहीं दे सकते. आपको ऑनलाइन तरीके जैसे UPI के जरिए इसे चुकाना होगा. लेकिन ऐसा करने पर आपको 25% ज्यादा पैसा देना पड़ेगा. यानी की अगर टोल 100 है और आपके पास फास्‍टैग नहीं है, तो आपको 125 चुकाने होंगे.

अधिकारियों के मुताबिक, ये नियम पूरे देश में एक साथ लागू किया गया है और इसके लिए गजट नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है. इस फैसले का मकसद टोल प्लाजा पर लगने वाली लंबी लाइनों को खत्म करना और लोगों का ट्रैवल टाइम बचाना है. देशभर में एनएचएआई के 1150 से ज्यादा टोल प्लाजा हैं, जहां यह नियम अब लागू हो चुका है.

ले सकते हैं फास्‍टैग एनुअल पास

वैसे भी FASTag का इस्तेमाल पहले से ही किया जा रहा है और इसे तेजी से बढ़ावा मिल रहा है. अभी तक 50 लाख से ज्यादा यूजर्स FASTag का वार्षिक पास ले चुके हैं, जिसकी मदद से एक साल में 200 बार तक टोल प्लाजा क्रॉस किया जा सकता है.

इसलिए अगर आप नेशनल हाईवे पर सफर करने की सोच रहे हैं, तो अपनी गाड़ी में FASTag जरूर लगवा लें. अगर पहले से लगा है, तो उसे एक्टिव और रिचार्ज जरूर रखें वरना आपको हर बार ज्यादा पैसे देने पड़ेंगे.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments