Tuesday, July 21, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशहाईवे रूट की बसों का किराया 14 रुपये घटा: एक्सप्रेसवे बसों...

हाईवे रूट की बसों का किराया 14 रुपये घटा: एक्सप्रेसवे बसों का किराया टोल के कारण रहेगा अधिक, हाईवे बसों के लिए नई दरें लागू – Lucknow News




लखनऊ से कानपुर हाईवे के रास्ते संचालित होने वाली रोडवेज बसों में सफर अब पहले से सस्ता होगा। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) ने हाईवे रूट की बसों का किराया 14 रुपये कम कर दिया है। संशोधित किराया मंगलवार से लागू हो गया है। वहीं एक्सप्रेसवे के रास्ते चलने वाली बसों का किराया टोल शुल्क के कारण सामान्य बसों की तुलना में अधिक रहेगा। हाईवे और एक्सप्रेसवे का किराया अलग-अलग निगम के अनुसार हाईवे से कानपुर जाने वाली बसों का किराया 137 रुपये से घटाकर 123 रुपये कर दिया गया है। दूसरी ओर एक्सप्रेसवे से चलने वाली बसों का किराया 141 रुपये निर्धारित किया गया है, जो हाईवे बसों की तुलना में 18 रुपये अधिक है। एक्सप्रेसवे पर बसों को अधिक टोल टैक्स देना पड़ता है, इसलिए किराये में यह अंतर रखा गया है। टोल शुल्क के आधार पर लिया गया फैसला क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन ने बताया कि हाईवे और एक्सप्रेसवे पर टोल शुल्क अलग-अलग होने के कारण किराया संशोधित किया गया है। एक्सप्रेसवे से संचालित बसों का संचालन आलमबाग बस अड्डे से किया जा रहा है, जबकि हाईवे रूट की बसों के लिए नई किराया दरें लागू कर दी गई हैं। आलमबाग से प्रमुख स्टॉपेज का नया किराया गौरी बाजार (11 किमी) – 17 रुपये बंथरा (17 किमी) – 25 रुपये बनी (22 किमी) – 32 रुपये रोमा (28 किमी) – 37 रुपये आशाखेड़ा (31 किमी) – 43 रुपये अजगैन (41 किमी) – 60 रुपये उन्नाव बाईपास (60 किमी) – 92 रुपये आजाद मार्ग, कानपुर (67 किमी) – 123 रुपये



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments