Monday, September 21, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशहापुड़ में मेरे सपनों का भारत प्रतियोगिता: चित्रों में बच्चों ने...

हापुड़ में मेरे सपनों का भारत प्रतियोगिता: चित्रों में बच्चों ने सजाया ‘मेरे सपनों का भारत’, उत्कृष्ट प्रतिभागी सम्मानित – Hapur News




हापुड़ में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर क्षेत्र के शिवा प्राथमिक पाठशाला में सोमवार को चित्रकला, निबंध, भाषण और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। कलेक्टर गंज स्थित शिवा प्राथमिक पाठशाला में “मेरे सपनों का भारत” थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता हुई। बच्चों को वृक्षारोपण, हरियाली, स्मार्ट विद्यालय और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषय दिए गए। बच्चों ने उत्साह के साथ हिस्सा लेते हुए हरित और स्वच्छ भारत, आधुनिक स्कूल और पर्यावरण जागरूकता का संदेश देते हुए आकर्षक चित्र बनाए। प्रधानाध्यापिका डॉ. सुमन अग्रवाल ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों में रचनात्मकता और सामाजिक जिम्मेदारी दोनों को बढ़ाती हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments