Monday, May 4, 2026
Homeबॉलीवुडहीरोइन ने छोड़ी सलमान खान की ब्लॉकबस्टर, 19 की उम्र में बनी...

हीरोइन ने छोड़ी सलमान खान की ब्लॉकबस्टर, 19 की उम्र में बनी मां, 8 माह की बेटी के साथ भागी


Last Updated:

फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी कई एक्ट्रेसेज हैं, जिन्होंने एक्टिंग से लंबा ब्रेक लिया. यह ब्रेक प्रेग्नेंसी और बच्चों की वजह से या पेरेंट्स के दवाब में लिया. लेकिन लंबे अंतराल के बाद उन्होंने कम बैक भी किया. नीतू कपूर और जया बच्चन जैसी एक्ट्रेसेज हैं, जिन्होंने मां बनने के बाद ब्रेक लिया. जबकि फरदीन खान और इमरान खान जैसे कलाकारों ने पर्सनल लाइफ में आए उतार-चढ़ाव की वजह से लंबा ब्रेक लिया. यहां हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं.

इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने 90 के दशक की शुरुआत में डेब्यू किया और फिर एक्टिंग से लंबा ब्रेक लिया. एक्ट्रेस के पिता आईएएस ऑफिसर थे. उन्हें बेटी का फिल्मों में जाना पसंद नहीं था. फिर भी एक्ट्रेस ने एक्टिंग में कदम रखा. सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म के लिए शूट किया और बाद में छोड़ दिया. इसके बाद उन्होंने शादी की. एक बेटी भी हुई. घर नहीं चल पाया तो एक गारमेंट शॉप भी खोली. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @rukhsarrehman)

Rukhshar rehman

इतना कुछ होने के बाद एक्ट्रेस ने वापस कमबैक किया. सलमान खान की फिल्म में ही काम किया. उन्होंने अपनी इच्छाशक्ति के दम पर इन परेशानियों को पार किया और अपनी एक्टिंग से दर्शकों को लगातार प्रभावित किया.यह एक्ट्रेस आज 50 साल की हो चुकी है. एक्ट्रेस का नाम रुखसार रहमान है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

Rukhshar rehman

रुखसार रहमान एएनआई से बातचीत में बताया था कि उनके पिता फिल्म के कॉन्ट्रैक्ट की शर्तों से सहमत नहीं थे. उन्होंने उस वक्त सलमान की हीरोइन बनने की इच्छा जताई थी, लेकिन परिवार की राय का सम्मान करते हुए उन्होंने फिल्म छोड़ दी. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @rukhsarrehman)

Add News18 as
Preferred Source on Google

Rukhshar rehman

‘सनम बेवफा’ में छूटने पर उन्होंने कहा था, “मैं वो फिल्म (सनम बेवफा) करने वाली थी, लेकिन उस फिल्म का एक कॉन्ट्रैक्ट था, और मेरे पापा उस कॉन्ट्रैक्ट से खुश नहीं थे. उन्होंने कहा, ‘हम ये नहीं कर पाएंगे.’ मैंने 3-4 दिन की शूटिंग कर ली थी, फिर सब बदल गया. दिलचस्प बात ये है कि मेकर्स ने किरदार का नाम रुखसार ही रखा.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @rukhsarrehman)

Rukhshar rehman

रुखसार के बाहर होने के बाद ‘सनम बेवफा’ की फीमेल लीड का रोल एक्ट्रेस चांदनी को मिला. उन्होंने सलमान खान के अपोजिट डेब्यू किया और फिल्म की सफलता के बाद रातों-रात स्टार बन गईं. खास बात ये रही कि कास्ट बदलने के बाद भी किरदार का नाम ‘रुखसार’ ही रखा गया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @rukhsarrehman)

Rukhshar rehman

रुखसार रहमान ने 1990 के दशक की शुरुआत में ‘याद रखेगी दुनिया’ और ‘इंतिहा प्यार की’ जैसी फिल्मों में काम किया, फिर एक्टिंग से दूरी बना ली. 2005 में उन्होंने इंडस्ट्री में वापसी की और उसके बाद ‘पीके’, ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’, ’83’ और ‘खुदा हाफिज: चैप्टर 2 – अग्नि परीक्षा’ जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आईं. उन्होंने ‘कुछ तो लोग कहेंगे’, ‘तुम्हारी पाखी’ और ‘द गॉन गेम’ जैसी कई टीवी शोज़ और वेब सीरीज में भी काम किया. वह आखिरी बार वेब सीरीज ‘द नाइट मैनेजर’ में नजर आई थीं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @rukhsarrehman)

Rukhshar rehman

बॉलीवुड शादीज के मुताबिक, रुखसार रहमान ने करियर ब्रेक के दौरान असद अहमद से अरेंज मैरिज की और 19 साल की उम्र में मां बन गईं. शादी में इतनी परेशानियां आईं कि उन्हें अपनी 8 महीने की बेटी आयशा अहमद के साथ भागना पड़ा. तलाक के बाद उन्होंने अपने शहर में एक गारमेंट बुटीक खोला ताकि खुद और बेटी आयशा अहमद का खर्च चला सकें. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @rukhsarrehman)

Rukhshar rehman

रुखसार रहमान ने दूसरी शादी के जरिए प्यार को एक और मौका दिया, लेकिन वह रिश्ता भी नहीं चला. जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें एक्टिंग छोड़कर परिवार बसाने का अफसोस है, तो उन्होंने साफ तौर पर मना कर दिया. उन्होंने खुद को पूरी तरह मां बनने में समर्पित किया, लेकिन एक्टिंग का जुनून जिंदा रखा और इंडस्ट्री में शानदार वापसी कर खुद को साबित किया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @rukhsarrehman)



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments