Thursday, April 23, 2026
Homeबॉलीवुडहेमा मालिनी का ब्लॉकबस्टर गाना, धर्मेंद्र रूठी महबूबा को मनाने का सिखाते...

हेमा मालिनी का ब्लॉकबस्टर गाना, धर्मेंद्र रूठी महबूबा को मनाने का सिखाते हैं अंदाज, किशोर दा ने गाकर किया अमर


X

हेमा का ब्लॉकबस्टर गाना, धर्मेंद्र रूठी महबूबा को मनाने का सिखाते हैं अंदाज

 

arw img

नई दिल्ली: फिल्म ‘शोले’ का गाना ‘कोई हसीना जब रूठ जाती है’ भारतीय सिनेमा के सबसे सदाबहार और खुशमिजाज गीतों में से एक है. 1975 में आई इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का यह गाना आज भी शादियों और पार्टियों की जान बना हुआ है. इसे दिग्गज गायक किशोर कुमार ने अपनी खनकती आवाज में गाया है और संगीत से सजाया है आरडी बर्मन ने. गाने के बोल आनंद बक्शी ने लिखे हैं, जो रूठी हुई प्रेमिका को मनाने के चुलबुले अंदाज को बखूबी दर्शाते हैं. पर्दे पर धर्मेंद्र (वीरू) अपनी मल्लिका हेमा मालिनी (बसंती) को तांगे पर मनाते हुए नजर आते हैं. धर्मेंद्र का बेफिक्र अंदाज और हेमा मालिनी की प्यारी सी नाराजगी इस गाने को विजुअली भी बहुत खास बनाती है. इस गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आज पांच दशक बाद भी इसकी धुन बजते ही लोग थिरकने लगते हैं. यह गाना केवल एक फिल्मी गीत नहीं, बल्कि भारतीय पॉप कल्चर का एक ऐसा हिस्सा है जो प्यार, मस्ती और दोस्ती के रंगों को खूबसूरती से समेटे हुए है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments