विदिशा में गांधी जयंती पर पुलिस ने हेलमेट जागरूकता अभियान चलाया। नीमताल में नियम तोड़ने वाले दो-पहिया वाहन चालकों को चालान के साथ हेलमेट भी दिए गए। कलेक्टर अंशुल गुप्ता और एसपी रोहित काशवानी ने खुद लोगों को हेलमेट पहनाकर सड़क सुरक्षा का संदेश दिया।
अभियान के दौरान 100 से ज्यादा हेलमेट बांटे गए। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 25 वाहन चालकों के चालान भी बनाए गए। मीडियाकर्मियों को भी हेलमेट पहनने की अपील की गई।
कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने कहा कि यह पहल जागरूकता बढ़ाने के लिए है। उन्होंने चालकों से अपनी जान जोखिम में न डालने की अपील की। एसपी रोहित काशवानी ने बताया कि हाल के हादसों में हेलमेट न पहनने से गंभीर परिणाम सामने आए हैं।
उन्होंने वाहन चालकों से कहा कि हेलमेट सिर्फ चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी सुरक्षा और परिवार की चिंता के लिए पहनें। सड़क पर निकलते समय इसे अपनी आदत बनाएं।
Source link
हेलमेट नहीं पहने तो बनाए चालान, 25 पर कार्रवाई: कलेक्टर-एसपी ने रक्षा के लिए लोगों को बांटे भी; 100 हेलमेट लोगों को बांटे – Vidisha News
RELATED ARTICLES

