Friday, October 2, 2026
Homeराज्यबिहारदरभंगा- लहेरियासराय में ‘नमोः सेवा की अनकही कहानियां’ का मंचन: नाटक...

दरभंगा- लहेरियासराय में ‘नमोः सेवा की अनकही कहानियां’ का मंचन: नाटक के जरिए मोदी की 25 वर्ष की सार्वजनिक यात्रा दिखाई; मंत्री, सांसद और विधायक शामिल हुए – Darbhanga News




दरभंगा के लहेरियासराय स्थित प्रेक्षागृह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष की सेवा यात्रा पर आधारित ‘नमोः सेवा की अनकही कहानियां’ नाट्य प्रस्तुति का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन अमरनाथ सिंह ने किया। नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी की राजनीतिक यात्रा से लेकर प्रधानमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल तक के विभिन्न प्रसंगों को मंच पर प्रस्तुत किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में पहली बार शपथ ली थी। केंद्र सरकार के अनुसार, 2025 में उन्होंने सरकार के प्रमुख के रूप में सेवा के 25वें वर्ष में प्रवेश किया था।
कार्यक्रम में कलाकारों ने सेवा, संघर्ष, जनसरोकार, कर्म और राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता से जुड़े प्रसंगों को नाट्य रूप में प्रस्तुत किया। प्रस्तुति में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उनकी विकास यात्रा से लेकर देश के प्रधानमंत्री के रूप में विभिन्न दायित्वों तक के सफर को दर्शाया गया। कार्यक्रम में मौजूद दर्शकों और कार्यकर्ताओं ने नाट्य प्रस्तुति को रुचि के साथ देखा। सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री सह दरभंगा जिले के प्रभारी मंत्री ई. कुमार शैलेंद्र ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा और राष्ट्र निर्माण से जुड़े कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ‘नमोः सेवा की अनकही कहानियां’ के माध्यम से 25 वर्षों की सार्वजनिक यात्रा को कला और नाटक के जरिए प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है। इससे सेवा और समर्पण के संदेश को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास हुआ है। दरभंगा सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन की यात्रा देश के करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का विषय है। उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और समर्पण की भावना पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की यात्रा को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से सामने रखना एक अभिनव प्रयास है। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को सार्वजनिक जीवन, सेवा भावना और राष्ट्र निर्माण के विभिन्न पहलुओं को समझने का अवसर मिलता है। कलाकारों ने जीवंत किए विभिन्न प्रसंग कार्यक्रम संयोजक अमरनाथ सिंह ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन में सेवा, कर्म और राष्ट्र के प्रति समर्पण की यात्रा को रचनात्मक माध्यम से लोगों के सामने प्रस्तुत करना था। नाट्य प्रस्तुति के दौरान कलाकारों ने उनके सार्वजनिक जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों को मंच पर जीवंत किया। कार्यक्रम में जिला भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभयानंद झा, जिला महामंत्री सुजीत मल्लिक, संतोष पोद्दार, विजय चौधरी, पूर्व विधान पार्षद डॉ. अर्जुन साहनी, पूर्व जिलाध्यक्ष जीवछ साहनी, श्रवण महतो, सपना भारती, नथुनी पासवान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments