Friday, April 10, 2026
Homeदेशहो गया डेट फाइनल! सीतामढ़ी से इन दिन चलेगी अमृत भारत ट्रेन,...

हो गया डेट फाइनल! सीतामढ़ी से इन दिन चलेगी अमृत भारत ट्रेन, जानें रूट


सीतामढ़ी: मिथिला की पावन धरती और माता सीता की जन्मभूमि सीतामढ़ी अब देश की राजधानी दिल्ली से और अधिक करीब हो जाएगी. यात्रियों की सुविधा और क्षेत्रीय विकास को गति देने के लिए भारतीय रेल द्वारा अत्याधुनिक अमृत भारत ट्रेन की शुरुआत की जा रही है. यह ट्रेन सीतामढ़ी और दिल्ली के बीच चलेगी, जो रक्सौल, नरकटियागंज, गोरखपुर, लखनऊ और कानपुर जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी. इस नई रेल सेवा का उद्घाटन 08 अगस्त 2025 को किया जाएगा. इस अवसर पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह स्वयं सीतामढ़ी से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. यह उद्घाटन ट्रेन विशेष तौर पर गाड़ी संख्या 05599 (सीतामढ़ी-दिल्ली उद्घाटन स्पेशल) के रूप में चलेगी.

जानें क्या है रूट और शेड्यूल

ट्रेन का रूट और समय सारणी अमृत भारत उद्घाटन स्पेशल ट्रेन सीतामढ़ी से 14:30 बजे रवाना होगी और बैरगनिया (15:15), रक्सौल (16:10), नरकटियागंज (17:15), बगहा (18:20), सिसिवा बाजार (19:55), कप्तानगंज (20:30), गोरखपुर (21:30), बस्ती (22:45), गोंडा (00:35), लखनऊ (03:40), कानपुर सेंट्रल (06:00), टुंडला (09:10), गाजियाबाद (12:15) होते हुए 14:00 बजे दिल्ली पहुंचेगी. यह रूट उत्तर बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिम उत्तर प्रदेश के यात्रियों को भी सुलभ आवागमन की सुविधा देगा.

आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगी ट्रेन अमृत भारत ट्रेन न केवल एक नई रेल सेवा है, बल्कि भारतीय रेल की आधुनिक सोच और यात्रियों की प्राथमिकताओं का प्रतीक है. इस ट्रेन में अत्याधुनिक कोच, बेहतर स्वच्छता सुविधा, आरामदायक सीटिंग अरेंजमेंट, और डिजिटल डिस्प्ले जैसी सुविधाएं यात्रियों को उपलब्ध होंगी. यह ट्रेन विशेष रूप से उन यात्रियों के लिए राहत लेकर आएगी जो अब तक लंबी दूरी की यात्रा के लिए ट्रांसफर या दूसरे रूट्स पर निर्भर रहते थे.

सीतामढ़ी की बनेगी अलग पहचान

सीतामढ़ी के लिए गौरव का क्षण पुनौरा धाम में बन रहे भव्य सीता मंदिर परिसर, रामायण सर्किट और धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में हो रहे ऐतिहासिक विकास के बीच अमृत भारत ट्रेन का परिचालन एक नई पहचान और अवसरों का द्वार खोलेगा. इससे जहां सीतामढ़ी के धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, वहीं व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी लोगों की पहुंच देश की राजधानी तक सुगम होगी.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments