Last Updated:
NEET UG 2025: मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए नीट परीक्षा पास करना जरूरी है. कोटा और नोएडा में धोखाधड़ी के 2 मामलों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि अभ्यर्थी डॉक्टर बनने के लिए लाखों रुपये गंवाने के लिए भी तैयार ह…और पढ़ें
हाइलाइट्स
- नोएडा और कोटा में नीट के नाम पर लाखों की ठगी.
- केंद्रीय मंत्री से कनेक्शन दिखाकर नोएडा में ठगी.
- कोटा में दोस्तों ने मेडिकल एडमिशन के नाम पर ठगा.
नई दिल्ली (NEET UG 2025). देशभर में मेडिकल की तैयारी करने वाले लाखों अभ्यर्थियों के लिए नीट परीक्षा सबसे बड़ी उम्मीद होती है. लेकिन इसी उम्मीद के नाम पर कुछ लोग ठगी का जाल भी बुन रहे हैं. हाल ही में नोएडा और कोटा से दो ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां नीट पास कराने का झांसा देकर अभ्यर्थियों और उनके परिवारों से लाखों रुपये ऐंठ लिए गए. इन मामलों ने न सिर्फ अभ्यर्थियों को परेशान किया, बल्कि शिक्षा व्यवस्था पर से भरोसा भी हिलाकर रख दिया.
नोएडा में केंद्रीय मंत्री से कनेक्शन दिखाकर लाखों की ठगी
नोएडा पुलिस ने एक ऐसे गिरोह के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिसने नीट पास कराने के नाम पर छात्र और उसके परिवार से लाखों रुपये वसूले. आरोपियों ने खुद को केंद्रीय मंत्री से जुड़ा हुआ बताया और भरोसा दिलाया कि वे बिना किसी दिक्कत के परीक्षा पास करवा देंगे. छात्र के पिता ने पहले इंस्टॉलमेंट में रुपये दिए लेकिन जब बार-बार पैसे मांगने के बावजूद कोई रिजल्ट नहीं दिखा तो उन्हें शक हुआ. परिवार ने इस बारे में पड़ताल की तो पता चला कि कथित कनेक्शन सिर्फ एक झांसा था. पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में है.
कोटा में दोस्तों ने ही बना डाला फर्जीवाड़े का जाल
शॉर्टकट के भरोसे नहीं कटेगी जिंदगी
ये दोनों वाकये साबित करते हैं कि आप शॉर्टकट से सक्सेस हासिल नहीं कर सकते हैं. मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए मेहनत ही एकमात्र विकल्प है.
About the Author
Having an experience of 9 years, she loves to write on anything and everything related to lifestyle, entertainment and career. Currently, she is covering wide topics related to Education & Career but she also h…और पढ़ें
Having an experience of 9 years, she loves to write on anything and everything related to lifestyle, entertainment and career. Currently, she is covering wide topics related to Education & Career but she also h… और पढ़ें

