Friday, November 13, 2026
Homeटेक्नोलॉजी1300000 रुपये में लॉन्च हुआ 115 इंच का Mini LED Smart TV,...

1300000 रुपये में लॉन्च हुआ 115 इंच का Mini LED Smart TV, घर बन जाएगा थिएटर


Vu ने हाल ही में भारतीय बाजार में 100 इंच का QLED Smart TV लॉन्च किया है। कैलिफोर्निया की कंपनी ने इस स्मार्ट टीवी को Ultra Large सीरीज में पेश किया था। अब कंपनी ने Masterpiece AEye TV सीरीज में 115 इंच वाला MiniLED स्मार्ट टीवी लॉन्च किया है। इस स्मार्ट टीवी की कीमत 13 लाख रुपये है। कंपनी ने इस सीरीज में 55 इंच से लेकर 115 इंच वाले मॉडल पेश किए हैं।

Vu Masterpiece AEye TV सीरीज की कीमत

इस सीरीज में कंपनी ने 55 इंच, 65 इंच, 75 इंच, 85 इंच, 98 इंच और 115 इंच वाले मॉडल पेश किए हैं। इसकी शुरुआती कीमत 75,000 रुपये है। इसके अन्य मॉडल की कीमत क्रमशः 95,000 रुपये, 1,30,000 रुपये, 1,75,000 रुपये, 2,95,000 रुपये और 13,00,000 रुपये है।

  • 55 इंच – 75,000 रुपये
  • 65 इंच – 95,000 रुपये
  • 75 इंच – 1,30,000 रुपये
  • 85 इंच – 1,75,000 रुपये
  • 98 इंच – 2,95,000 रुपये
  • 115 इंच – 13,00,000 रुपये

इस स्मार्ट टीवी को 12 नवंबर यानी आज से ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर से खरीदा जा सकेगा।

Vu Masterpiece AEye TV सीरीज के फीचर्स

Vu की इस नई Masterpiece AEye TV सीरीज में RBG Mini LED पैनल का इस्तेमाल किया गया है, जो 100% BT.2020 कलर कवरेज से लैस है। इसके 55 इंच से लेकर 98 इंच वाले मॉडल के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 2500 निट्स तक की है। वहीं, 115 इंच वाले मॉडल की पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक की है। इसमें 2000 जोन्स तक की लोकल डिमिंग दी गई है। 115 इंच वाले मॉडल में 2696 जोन्स की लोकल डिमिंग सपोर्ट मिलता है। कंपनी ने इसमें एल्युमीनियम अलॉय के बॉडी का इस्तेमाल किया है।

यह स्मार्ट टीवी सीरीज 288Hz फ्लूइड मोशन और हाइपर मोशन एआई इंजन पर काम करता है। इसके 55 इंच से 98 इंच वाले मॉडल में 110W का VuFX सिस्टम लगा है, जिसके साथ 4 स्पीकर्स और 2 रियर वूफर्स मिलते हैं। 115 इंच वाले मॉडल में 240W का 10 ड्राइवर सिस्टम मिलेगा, जिसके साथ 8 स्पीकर्स और 2 रियर सबवूफर्स मिलते हैं। इसमें टॉप, साइड और डाउन फाइरिंग ड्राइवर्स दिए गए हैं।

Vu के इस स्मार्ट टीवी सीरीज में डॉल्वी एटमस का सपोर्ट मिलता है, जो डॉल्वी AC-4 डायलॉग इन्हांसर से लैस है। यह Google TV प्लेटफॉर्म पर काम करता है। साथ ही, इसमें Google Gemini AI का सपोर्ट दिया गया है। यह 3GB रैम और 32GB स्टोरेज सपोर्ट के साथ आता है। इसमें दो ब्लूटूथ वॉइस रिमोट का सपोर्ट मिलेगा। 

यह भी पढ़ें – चीनी कंपनी लॉन्च करेगी 68MP सेल्फी कैमरा वाला फोन, मिलेगी दमदार बैटरी





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments