Friday, November 13, 2026
Homeटेक्नोलॉजीBSNL का फ्रीडम ऑफर फिर हुआ एक्सटेंड, 1 रुपये में SIM कार्ड...

BSNL का फ्रीडम ऑफर फिर हुआ एक्सटेंड, 1 रुपये में SIM कार्ड समेत कई बेनिफिट्स


BSNL ने इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नया फ्रीडम ऑफर लॉन्च किया है। इस ऑफर में यूजर्स को 1 रुपये में BSNL का सिम कार्ड मिल रहा था। साथ ही, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा जैसे बेनिफिट्स मिल रहे थे। बीएसएनएल का यह ऑफर पिछले दिनों दिवाली (9 नवंबर) तक एक्सटेंड किया गया था। अब कंपनी ने इस ऑफर को एक बार फिर से इसे अगले साल फरवरी तक एक्सटेंड कर दिया है।

BSNL ने अपने आधिकारिक X हैंडल से इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान के एक्सटेंशन की जानकारी शेयर की है। BSNL Freedom 2.0 ऑफर को अब अगले साल 8 फरवरी 2027 तक के लिए एक्सटेंड किया गया है। इस ऑफर में यूजर्स को नया सिम फ्री में ऑफर किया जाएगा। साथ ही, 24 दिनों की वैलिडिटी भी ऑफर की जाएगी।

1 रुपये वाला प्लान

BSNL के 1 रुपये वाले ऑफर में यूजर्स को 24 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। साथ ही, यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। यही नहीं, यूजर्स को डेली 100 फ्री SMS और 1GB डेटा का भी लाभ दिया जा रहा है। इस ऑफर में कंपनी की तरफ से अन्य कोई बेनिफिट्स नहीं दिया जा रहा है। यूजर्स चाहें तो इस प्लान के साथ कोई ऐड-ऑन प्लान ले सकते हैं। BSNL का यह ऑफर केवल नए यूजर्स के लिए है। पुराने बीएसएनएल कस्टमर को इस ऑफर का लाभ नहीं मिलेगा।

30 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी

BSNL की अन्य खबरों की बात करें तो कंपनी ने अपने 2799 रुपये वाले एनुअल प्लान में 30 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी देने की घोषणा की है। भारत संचार निगम लिमिटेड का यह एनुअल रिचार्ज प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। ऑफर के तहत अब यूजर्स को इस प्लान में 395 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। हालांकि, यह ऑफर लिमिटेड समय के लिए ही है। यूजर्स को अपने BSNL नंबर को 30 नवंबर तक इस प्लान के साथ रिचार्ज कराने पर ही ऑफर का लाभ मिल सकेगा।

इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। यह प्रीपेड प्लान डेली 3GB हाई स्पीड डेटा और 100 फ्री नेशनल रोमिंग के साथ आता है।

यह भी पढ़ें – Oppo Reno 17 की कैमरा डिटेल कंफर्म, मिलेंगे 50MP+50MP+50MP के तीन सेंसर





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments