राजस्थान के गांव से निकलकर सूरत में करीब 15 करोड़ का बिजनेस खड़ा करने वाला परिवार जैन संत बनने जा रहा है। लंबे समय से व्यापार करने के बाद पूरे परिवार ने वैराग्य चुन लिया है। दिलीप भाई भोगर (47) पत्नी,ज्योति बेन (45) और दोनों बेटियां- छवि (22) और चार्वी (14) सुख-सुविधाओं और व्यापार का त्याग कर संयम के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे। चारों की दीक्षा 8 फरवरी, 2027 को सूरत के पाल में होगी। दिलीप भाई उदयपुर जिले के जसवंतगढ़ गांव से हैं। सूरत टेक्सटाइल मार्केट में कपड़े का व्यापार करते हैं। सालाना करीब 15 करोड़ का टर्न ओवर है। दिलीप भाई के मन में वैराग्य के भाव जागे तो उन्होंने कारोबार के विस्तार की बजाय उसे समेटना शुरू कर दिया और दीक्षा लेने का संकल्प कर लिया। इस निर्णय में पत्नी और दोनों बेटियों ने भी साथ दिया। एक बेटी पहले ले चुकी दीक्षा परिवार की एक बेटी शैली पहले ही सांसारिक जीवन छोड़कर दीक्षा ले चुकी है। दूसरी बेटी छवि ने अपने हुनर को पहचान देते हुए क्रोशिया की कलाकृतियां और उपयोगी वस्तुएं बनाकर व्यापार शुरू किया था। वहीं, तीसरी बेटी चार्वी सूरत में जिला स्तर पर फुटबॉल खेल चुकी है। इन दिनों भोगर परिवार पैतृक गांव जसवंतगढ़ है। परिवार के इस निर्णय को लेकर गांव ही नहीं, आसपास के क्षेत्रों में भी उत्साह और भावनात्मक माहौल है। जगह-जगह परिवार का अभिनंदन किया जा रहा है। उदयपुर के सुभाषनगर में रहने वाले दिलीप भाई के रिश्तेदार कुंदन चंडालिया ने बताया- दिलीप भाई ने बिजनेस की शुरुआत एक दुकान से की थी। व्यवसाय बढ़ाते गए। सूरत के बाजार में तीन दुकानें कर दीं। कई मशीनें लगाईं। उन्हें आगे भी व्यापार बढ़ाना था। लेकिन जब वे आचार्यश्री के सम्पर्क में आए, तब से धर्म की तरफ बढ़ गए। उनकी बेटी शैली ने 2023 में दीक्षा ली और वह साध्वी दर्शिता के नाम से जानी जाती है। बेटी की दीक्षा के बाद दिलीप भाई ने व्यापार कम करना शुरू कर दिया। दिलीप भाई और पूरे परिवार ने दीक्षा से पहले पैदल यात्रा करने से लेकर आहार-विहार और संतों के जीवन की कठिन साधना आदि के बारे में साथ रहकर प्रशिक्षण लिया है। पत्नी ज्योति बेन बोलीं प्रभु कृपा रही पत्नी ज्योति ने बताया- दिलीप भाई का एक बार एक्सीडेंट हो गया था। बहुत गंभीर स्थिति हो गई थी। लेकिन प्रभु ने कृपा की। इस प्रकार कई संकट आए, लेकिन हर बार गुरु की कृपा बनी रही। छवि ग्राफिक डिजाइन से क्रोशिया कला से जुड़ी दिलीप-ज्योति की बेटी छवि (22) ने बीबीए ग्राफिक डिजाइन की पढ़ाई की। छवि ने क्रोशिया कला को कमाई का जरिया बनाया। वे अच्छा कर रही थीं, लेकिन पिता का धर्म के प्रति बढ़ा झुकाव और संयम की और जाने के भाव के बीच उन्होंने चार महीने बाद ही इसे छोड़ दिया। छोटी बेटी ने डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल तक खेला सबसे छोटी छोटी बेटी चार्वी (14) ने आठवीं पास की। नवीं की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी, धर्म से जुड़ गई। चार्वी फुटबॉल खेलती हैं, सूरत में डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल तक खेला है। समाज से जुड़े सूरत के गजेंद्र जैन ने बताया- दिलीप भाई के मन में सदैव यह भावना रही कि जीवन केवल अपने लिए नहीं, बल्कि दूसरों के जीवन में खुशियां और नई रोशनी लाने के लिए भी होना चाहिए। … ये खबर भी पढ़ें … विदेशी कंपनी का 50 लाख का पैकेज छोड़ा,अब बनेंगी साध्वी:मां के साथ लेंगी दीक्षा, AI के काम में जीवों पर हिंसा देख लिया फैसला गुरुग्राम की रहने वाली अक्षिता (37) और उनकी मां शिरोमणी (61) सांसारिक जीवन छोड़कर साध्वी बनेंगी। मंगलवार को जोधपुर में उनका वरघोड़ा निकाला जाएगा। अक्षिता ने साध्वी बनने के लिए मल्टीनेशनल कंपनी फॉक्सवैगन की 50 लाख सालाना पैकेज की जॉब छोड़ दी।(पूरी खबर..)
Source link

