Last Updated:
15 साल की उम्र में एक्ट्रेस आंखों में कुछ कर दिखाने का सपना लिए अपने घर से भाग गई थीं. उन्होंने बड़े पर्दे पर कुछ कर दिखाने की खातिर अपने पिता से लड़ाई भी कर ली थी. 15-16 साल की उम्र में फिल्मों में नाम कमाने का सपना लिए एक छोटे से शहर से जब एक्ट्रेस मुंबई पहुंचीं तो वो ड्रग्स की गिरफ्त में आ गई और नशे की लत में वो ऐसी फंसी कि दलदल में धसती ही चली गईं,लेकिन धीरे धीरे उन्होंने खुद को इससे बाहर निकाला और सफलता के शिखर पर पहुंचाया.
ये एक्ट्रेस जिसकी आज यहां बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत हैं. तनु वेड्स मनु, क्वीन, फैशन, पंगा जैसी महिला प्रधान फिल्मों से पहचान बनाने वाली कंगना रनौत का जन्म हिमाचल प्रदेश के मंडी में हुआ था. उनके परिवार का दूर-दूर तक शोबिज और ग्लैमर वर्ल्ड से कोई लेना-देना नहीं था. (फोटो साभार इंस्टाग्रामkanganaranaut)

कोरोना काल में कंगना रनौत ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वो अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर के बारे में बात करते हुए नजर आ रही थी. एक्ट्रेस ने कहा था कि उनके करियर का शुरुआती दौर ऐसा था कि वो पूरी तरह उलझ गई थीं और उन्हें कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा था.(फोटो साभार इंस्टाग्रामkanganaranaut)

कंगना अपना स्ट्रगल बताते हुए भावुक हो गई थीं. उन्होंने कहा था कि वो काफी यंग थीं और उन्हें लगता था कि वो सितारों को अपनी मुट्ठी में कर सकती हैं, लेकिन वो दुनियादारी से बिलकुल भी वाकिफ नहीं थीं. कंगना रनौत सपनों की नगरी मुंबई में कदम रखते ही फिल्म स्टार बनने के साथ ही ड्रग्स की आदी भी हो गई थीं. उन्हें नशे की ऐसी लत लग गई थी कि वो इस दलदल में धसती चली गईं.

कंगना ने बताया था कि छोटी सी उम्र में वो ऐसे लोगों के साथ फंस गई थीं जिनकी मौत ही उन्हें बचा सकती थी. ऐसे मुश्किल वक्त में उनकी जिंदगी में एक अच्छे दोस्त ने रोशनी की किरण बनकर दस्तक दी और उन्हे योग और राजयोग की राह दिखाई. स्वामी विवेकानंद को गुरु मानते हुए कंगना अपनी जिंदगी की गाड़ी को सही पटरी पर लाईं.

कंगना रनौत ने साल 2006 में अनुराग बसु की फिल्म गैंगस्टर ए लव स्टोरी से एक्टिंग डेब्यू किया था. इस फिल्म में उनके अपोजिट इमरान हाशमी लीड रोल में नजर आए थे. फिल्म में शाइनी आहूजा ने भी अहम किरदार अदा किया था. साल 2006 में एक्ट्रेस वो लम्हें में नजर आई थीं जिसे परवीन बॉबी की सेमी बायोग्रफी कहा जाता है.

कंगना रनौत के करियर को काइट्स, फैशन जैसी फिल्मों से नया आयाम मिला. एक्ट्रेस ने वन्स अपॉन ए टाइन इन मुंबई, तनु वेड्स मनु, तनु वेड् मुन रिटर्न्स, क्वीन, मनिकर्णिका, पंगा, इमरजेंसी जैसी फिल्मों में काम किया है. उन्होंने अपने दम पर करोड़ों का साम्राज्य खड़ा किया है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक कंगना रनौत की नेटवर्थ 91 करोड़ रुपए है.

एक्टिंग में अपना सिक्का जमाने के बाद कंगना ने राजनीति का रुख किया. उन्होंने पिछले साल मंडी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था और बड़ी जीत दर्ज की. एक्ट्रेस पिछले साल जून से मंडी लोकसभा सीट से सांसद हैं.

