Thursday, May 28, 2026
Homeफूड17 साल से रायपुरियों की जुबां पर राज कर रहा ‘श्री साईं...

17 साल से रायपुरियों की जुबां पर राज कर रहा ‘श्री साईं गुपचुप’, स्वाद जिसने सबको बना दिया दीवाना, हर रोज बंपर सेल


Last Updated:

Shree Sai Gupchup: रायपुर के शंकर नगर में स्थित श्री साईं गुपचुप पिछले 17 सालों से लोगों की पहली पसंद बना हुआ है. बलवंत साहू द्वारा संचालित यह दुकान रोज़ाना 5000 से ज्यादा गुपचुप बेचती है.

रायपुर. राजधानी के शंकर नगर में स्थित श्री साईं गुपचुप पिछले 17 वर्षों से लोगों के स्वाद का केंद्र बना हुआ है. यहां का अनोखा स्वाद और लजीज आइटम्स शहरवासियों को बार-बार आने के लिए मजबूर कर देते हैं. दुकान के संचालक बलवंत साहू बताते हैं कि यहां लोग पानी गुपचुप, दही गटपट, आलू टिक्की, दही पापड़ी, सेव पुरी और टमाटर गुपचुप जैसे स्वादिष्ट व्यंजनों का शौक से आनंद लेते हैं. दुकान रोजाना शाम 4:30 बजे से रात 10 बजे तक ही खुली रहती है, लेकिन इन साढ़े पांच घंटों में यहां की भीड़ यह साबित कर देती है कि लोगों में इसकी लोकप्रियता कितनी अधिक है.

दुकान की शुरुआत वर्ष 2007 में हुई थी. बलवंत साहू बताते हैं कि शुरुआती पांच सालों तक उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा. धीरे-धीरे ग्राहकों से पहचान बनी और अब हालात ऐसे हैं कि रोजाना औसतन 5 हजार नग गुपचुप की बिक्री हो जाती है. पानी गुपचुप की एक प्लेट की कीमत 30 रुपए है, वहीं दही गुपचुप 70 रुपए प्लेट में उपलब्ध है, जिसमें 6 नग गुपचुप परोसे जाते हैं. बलवंत कहते हैं, अगर आप इनकी बिक्री का हिसाब लगाएंगे तो इनकम का अंदाजा खुद-ब-खुद हो जाएगा.

ग्राहकों के बीच भी यहां के स्वाद को लेकर खास क्रेज है. रेगुलर कस्टमर सानील मलानी बताते हैं कि हम पिछले 3-4 सालों से यहां गुपचुप खाने आ रहे हैं, इनके जैसा स्वाद रायपुर में कहीं नहीं मिला. हर गुरुवार जब हम मंदिर आते हैं तो तय कर लेते हैं कि यहां का पानीपुरी जरूर खाएंगे. आज भी मैं अपनी पूरी फैमिली के साथ आया हूं.

अंकित नाम के एक अन्य ग्राहक ने कहा की यहां का हर आइटम बेहद टेस्टी है. यहां का गुपचुप पूरी तरह अलग स्वाद का होता है क्योंकि इसे ये लोग खुद बनाते हैं. बहुत क्रंची रहता है और ज्यादा तीखा भी नहीं होता, आलमोस्ट परफेक्ट स्वाद है. शेषमणि, जो लंबे समय से यहां आते रहे हैं, कहते हैं कि श्री साईं गुपचुप का स्वाद उन्हें हमेशा संतुष्ट करता है. लगातार बढ़ती भीड़, रोजाना हजारों की बिक्री और ग्राहकों की सकारात्मक प्रतिक्रियाएं इस बात का प्रमाण हैं कि श्री साईं गुपचुप ने रायपुर के स्ट्रीट फूड में अपनी खास जगह बना ली है. यहां का स्वाद और गुणवत्ता इसे बाकी दुकानों से अलग बनाते हैं, और यही वजह है कि वर्षों बाद भी यह दुकान शहर के चाट प्रेमियों की पहली पसंद बनी हुई है.

authorimg

Anuj Singh

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a…और पढ़ें

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a… और पढ़ें

homechhattisgarh

17 साल से रायपुरियों की जुबां पर राज कर रहा ‘श्री साईं गुपचुप’



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments