Last Updated:
दो शादियों के बंधन को तोड़कर, दो लिव-इन रिलेशनशिप के सफर तय करने और चार रोमांटिक रिश्तों के बाद भी आज वह ‘सिंगल’ हैं. हर टूटते रिश्ते ने उनके दिल पर गहरा घाव छोड़ा, जिसके दर्द को उन्होंने शराब के सहारे डूबोने की कोशिश की. यह कहानी है एक ऐसी शख्सियत की, जिसकी प्रोफेशनल सफलता के आगे उसका पर्सनल लाइफ संघर्ष हमेशा छाया रहा. जानिए उस एक्ट्रेस के जीवन के उन पन्नों के बारे में, जहां प्यार की तलाश और धोखे का दर्द दोनों ही एक साथ बसते हैं.
नई दिल्ली. कभी फिल्मी पर्दे पर अपनी अदाओं से दिल जीतने वाली ये हसीना असल जिंदगी में मोहब्बत की तलाश में कई बार टूटी और संभली. करियर के शिखर पर रहते हुए उन्होंने दो बार शादी की… लेकिन तलाक हो गया. दो बार लिव इन में भी रहीं, लेकिन किस्मत हर बार साथ छोड़ गई. दिल टूटने का दर्द इतना गहरा था कि एक वक्त पर उन्होंने शराब में डूबकर खुद को भुलाने की कोशिश की. लेकिन आज वो और मजबूत होकर लौटी हैं ये एक्ट्रेस और कोई नहीं बिग बॉस 19 में नजर आ रहीं कुनिका सदानंद हैं, जिन्होंने हाल ही में इस बारे में बात की.

‘बिग बॉस 19’ की कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद अपने मुखर और स्पष्ट स्वभाव के लिए जानी जाती हैं. जिंदगी ने उन्हें बहुत कुछ सहने को मजबूर किया और उसकी नतीजा ये हुआ कि वह और भी ज्यादा मजबूत हुईं. लेटेस्ट एपिसोड उन्होंने प्रणित मोरे, गौरव खन्ना और मृदुल तिवारी के साथ बातचीत में अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलकर बात की. फोटो साभार-@iam_kunickaasadanand/Instagram

दरअसल, मृदुल तिवारी ने कुनिका सदानंद से अपने जीवन की एक अच्छी और एक बुरी आदत बताने को कहा.कुनिका ने खुलासा किया, ‘मैं ड्रग्स बिल्कुल नहीं करती, लेकिन एक समय था जब मैं बहुत पीती थी, इमोशनली मैं बहुत डाउन थी, ब्रेकअप के बाद… मैं इतना फूल गई थी बाप रे बाप और डबिंग करते वक्त मैंने अपने आपको देखा बाप रे बाप, ये मैं क्या लग रही हूं.’ फोटो साभार-@iam_kunickaasadanand/Instagram

उन्होंने आगे बताया, ‘जब मेरी छुट्टी होती थी तो मैं दोपहर में बीयर पीती थी, वरना मुझे शराब की बहुत ज्यादा लत लग जाती थी. मैं नाइट क्लब जाती थी और पीती थी. फोटो साभार-@iam_kunickaasadanand/Instagram

मेरे पिताजी हमेशा मुझसे कहते थे ‘किसी और के पैसों की शराब कभी मत पीना.’ फिर बातचीत उनकी लव लाइफ पर आ गई जहां कुनिका ने बताया, मैं कई बार डिनर डेट पर गई हूं जहां लोगों ने 20,000 रुपये की शैंपेन ऑर्डर की’. फोटो साभार-@iam_kunickaasadanand/Instagram

‘एक-दो दिन बाद उसी ने कहा, ‘यह सबसे अच्छी शैंपेन है, बहुत महंगी है, मैंने इसके लिए बहुत पैसे दिए हैं.’ तभी मुझे एहसास हुआ मैंने भी वह पी ली! इसलिए अगली बार जब उसने मुझे डिनर पर चलने के लिए कहा, तो मैंने उससे सीधे कह दिया, ‘देखो, मैं नहीं आ रही हूं.’ फोटो साभार-@iam_kunickaasadanand/Instagram

एक्ट्रेस ने आगे अपने रिश्ते के बारे में बात की और कहा, ‘अरे वो आदमी अगर आप सुनेंगे, मैं नाम नहीं बता सकती. गौरव ने कुनिका से पूछा कि वह कितने रिश्तों में रही हैं और उन्होंने बताया, मेरे दो लिव-इन रिलेशनशिप और चार रोमांस रहे हैं और दो शादियां भी. मतलब 60 के उम्र तक ठीक है.’ फोटो साभार-@iam_kunickaasadanand/Instagram

जब गौरव खन्ना ने कभी किसी एक्टर को डेट करने पर सवाल किया तो कुनिका ने कहा, ‘नहीं, कभी नहीं, मैंने कभी किसी एक्टर को डेट नहीं किया. एक्टर्स के साथ समस्या यह है कि वे खुद से बहुत प्यार करते हैं. वो अपने आप को बहुत ज्यादा प्यार करते हैं, वो किसी और को कर नहीं सकते, खासकर सभी टॉप एक्टर्स.’ फोटो साभार-@iam_kunickaasadanand/Instagram

