Friday, April 10, 2026
Homeबिज़नेस2 से शुरू हो रहे हफ्ते में सिर्फ 1 IPO हो रहा...

2 से शुरू हो रहे हफ्ते में सिर्फ 1 IPO हो रहा लॉन्च, इन 10 कंपनियों की होगी लिस्टिंग


Upcoming IPO: 2 जून से शुरू हो रहे सप्ताह में प्राइमरी मार्केट में हलचल भरा माहौल होगा क्योंकि निवेशकों को नए आईपीओ और लिस्टिंग की भरमार का बेसब्री से इंतजार है. अगले कारोबारी हफ्ते में 10 कंपनियों की स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टिंग होनी है, जबकि सिर्फ एक ही पब्लिक इश्यू खुलेगा, जो SME सेगमेंट का होगा. आइए नए IPO और लिस्ट होने वाली कंपनियों पर एक नजर डालते हैं- 

गंगा बाथ फिटिंग्स आईपीओ

गंगा बाथ फिटिंग्स का पब्लिक इश्यू 4 जून, 2025 को खुल रहा है. 6 जून तक निवेशक इसके लिए बोली लगा सकेंगे. कंपनी का लक्ष्य इस आईपीओ के जरिए 32.65 करोड़ रुपये जुटाना है. इनमें 10 रुपये के फेस वैल्यू के साथ 32.65 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू जारी होंगे. गंगा बाथ फिटिंग्स का प्राइस बैंड 46 रुपये से 49 रुपये प्रति शेयर रखा गया है. 9 जून को शेयर अलॉटमेंट की उम्मीद है और 11 जून को शेयरों की लिस्टिंग NSE SME पर होगी. गंगा बाथ फिटिंग्स आईपीओ का लीड मैनेजर वा कैपिटल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड है और केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड आईपीओ रजिस्ट्रार है, जिनमें इंवेस्टर्स अपना अलॉटमेंट स्टेस्ट चेक कर सकते हैं. 

3बी फिल्म्स आईपीओ

3बी फिल्म्स का आईपीओ 30 मई को लॉन्च हुआ था और 3 जून, 2025 को इश्यू क्लोज होगा. शेयर अलॉटमेंट 4 जून को किए जाएंगे और लिस्टिंग 6 जून, 2025 को होगी. इस आईपीओ के जरिए कंपनी 33.75 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है. इस आईपीओ के जरिए 35.52 लाख फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे और 31.98 लाख शेयरों का ऑफर फॉर सेल होगा. इस इश्यू का प्राइस बैंड 50 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. 

ये कंपनियां होंगी लिस्ट 

2 जून को Leela Hotels IPO और Aegis Vopak Terminals IPO की लिस्टिंग BSE और NSE पर होगी. 3 जून को Blue Water Logistics IPO, Nikita Papers IPO, Astonea Labs IPO और Prostarm Info Systems IPO BSE और NSE पर  अपनी शुरुआत करेंगे. 4 जून को Scoda Tubes IPO, Neptune Petrochemicals के आईपीओ और NR vandana textile IPO की लिस्टिंग शेयर बाजार में होनी है. जैसा कि पहले ही बताया जा चुका है 3बी फिल्म्स आईपीओ की लिस्टिंग 6 जून को तय की गई है. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: 

आज 1 जून, 2025 से बदल जाएंगे कई बड़े नियम, इन बदलावों का आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments