अंकित श्रीवास्तव | जौनपुर1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर ‘छोटे लोहिया’ के नाम से प्रसिद्ध पंडित जनेश्वर मिश्र की 93वीं जयंती मनाई गई। नगर के एक होटल में जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में सपा कार्यकर्ताओं ने पंडित जनेश्वर मिश्र के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें उनके संघर्षों और आदर्शों को याद किया गया।
जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी एक जन आंदोलन से निकली हुई पार्टी है। उन्होंने बताया कि इसकी नींव डॉ. राम मनोहर लोहिया, जनेश्वर मिश्र और मुलायम सिंह यादव ने रखी थी। मौर्य ने कहा कि वे उसी राह पर अग्रसर हैं।
उन्होंने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जनता के लिए काम करते रहेंगे। जब-जब जनता के साथ अन्याय होगा, उसका विरोध होगा। राकेश मौर्य ने यह भी कहा कि वे जनेश्वर मिश्र के आदर्शों पर चलकर 2027 में समाजवादी पार्टी की पीडीए सरकार बनाएंगे। उनके अधूरे कार्यों को पूरा करेंगे।
गोष्ठी को पूर्व एमएलसी ललन प्रसाद यादव, पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव और प्रदेश सचिव सुशील दुबे समेत कई नेताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता लालचंद यादव, डॉ. सभाजीत यादव, उमाशंकर पाल सहित सैकड़ों सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। गोष्ठी का संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।

