Tuesday, June 2, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेश3000 NCC कैडेट्स करेंगे एक साथ योगाभ्यास: लखनऊ जनेश्वर मिश्र पार्क...

3000 NCC कैडेट्स करेंगे एक साथ योगाभ्यास: लखनऊ जनेश्वर मिश्र पार्क में होगा आयोजन, 4 जिलों में चल रहा जागरूकता अभियान – Lucknow News


नीरज सिंह | चिनहट, लखनऊ5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में 21 जून को सुबह साढ़े 5 बजे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर करीब 3000 एनसीसी कैडेट्स एक साथ योग करेंगे। एनसीसी ग्रुप हेडक्वार्टर लखनऊ की ओर से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारियां जोरो पर चल रही हैं।

एनसीसी ग्रुप हेडक्वार्टर लखनऊ के मीडिया ऑफिसर (नोडल ऑफिसर) 67 यूपी बटालियन NCC के कर्नल पुनीत श्रीवास्तव ने बताया कि इस आयोजन में आर्मी विंग, नेवल विंग और एयर विंग के कैडेट्स हिस्सा लेंगे। एनसीसी पिछले एक महीने से योग के प्रति जागरूकता फैला रही है। लखनऊ में 19, 20, 63, 64 और 67 बटालियन NCC के कैडेट्स शहर के विभिन्न हिस्सों में योग कार्यक्रम कर लोगों को प्रेरित कर रहे हैं।

चार जिले के कैडेट्स होंगे शामिल

यह अभियान सिर्फ लखनऊ तक ही सीमित नहीं है। ग्रुप हेडक्वार्टर लखनऊ के मार्गदर्शन में सीतापुर, लखीमपुर खीरी और रायबरेली में भी योग जागरूकता कार्यक्रम चल रहे हैं। एनसीसी कैडेट्स विभिन्न स्थानों पर सुबह प्राणायाम और अनुलोम-विलोम जैसी योग क्रियाएं कर रहे हैं। इससे महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे भी योग के प्रति जागरूक हो रहे हैं।

देखिए तैयारी की तस्वीरें …

योग करते NCC कैडेट्स।

योग करते NCC कैडेट्स।

ध्यान लगाते NCC कैडेट्स।

ध्यान लगाते NCC कैडेट्स।

प्रशिक्षकों द्वारा NCC कैडेट्स को रोज योग अभ्यास कराया जा रहा है।

प्रशिक्षकों द्वारा NCC कैडेट्स को रोज योग अभ्यास कराया जा रहा है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments