Tuesday, September 22, 2026
Homeटेक्नोलॉजी6000 रुपये सस्ता मिल रहा OnePlus का 8000mAh बैटरी वाला फोन

6000 रुपये सस्ता मिल रहा OnePlus का 8000mAh बैटरी वाला फोन


OnePlus N6 5G को सस्ते में खरीदने का मौका है। अमेजन पर 8 अक्टूबर से शुरू होने वाले फेस्टिव सीजन सेल से पहले वनप्लस के इस बजट फ्रेंडली फोन को 6000 रुपये सस्ते में घर ला सकते हैं। वनप्लस का यह फोन कुछ महीने पहले भारत में लॉन्च हुआ है। OnePlus N6 सीरीज में कंपनी पहले ही दो फोन लॉन्च कर चुकी है। वहीं, OnePlus N6 Lite भी 22 सितंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा।

OnePlus N6 5G पर ऑफर

OnePlus N6 को भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 4GB RAM + 128GB और 6GB RAM + 128GB में खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टफोन को 22,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। वहीं, इसका 6GB वाला मॉडल 24,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। कंपनी ने पिछले दिनों फोन की कीमत में 2,000 रुपये का इजाफा किया था। हालांकि, यह फोन 30,999 रुपये की कीमत में अमेजन पर लिस्ट किया गया है।

फिलहाल इसे 24,999 रुपये की शुरुआती कीमत में घर ला सकते हैं। इसके अलावा 1,500 रुपये का अलग से बैंक डिस्काउंट मिलेगा। इस तरह से यह फोन 23,499 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। वहीं, पुराना फोन एक्सचेंज करने पर इस फोन को और भी कम प्राइस में घर ला सकते हैं।

OnePlus N6 5G के फीचर्स

वनप्लस का यह फोन 6.8 इंच के HD+ डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन 1570 x 720 पिक्सल है। इसमें कंपनी ने LCD पैनल का इस्तेमाल किया है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। फोन की मोटाई महज 8.88mm है और इसमें मिलिट्री ग्रेड MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी मिलती है।

OnePlus के इस स्मार्टफोन में 8000mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जिसके साथ 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 पर काम करता है। कंपनी फोन के साथ 7 साल तक सिक्योरिटी अपडेट ऑफर कर रही है।










OnePlus N6 फीचर्स
डिस्प्ले 6.8 इंच, 120Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 6360 Apex
स्टोरेज 6GB, 128GB
बैटरी 8000mAh, 45W
कैमरा 50MP, 8MP
OS Android 16, OxygenOS 16

फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 50MP का मेन CMOS सेंसर दिया गया है। फोन का मेन कैमरा 10x डिजिटल जूम को सपोर्ट करता है। साथ में एक सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8MP का कैमरा मिलेगा।

इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6360 Apex चिपसेट मिलता है, जिसके साथ 6GB रैम और 128GB तक स्टोरेज दिया गया है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। कनेक्टिविटी की बात करें तो यह फोन डुअल 5G सिम कार्ड, WiFi, Bluetooth जैसे फीचर्स को सपोर्ट करता है।

यह भी पढ़ें – देसी कंपनी ने लॉन्च किया कर्व्ड डिस्प्ले वाला 5G फोन, मिलेगी 6000mAh की दमदार बैटरी

(डिस्क्लेमर- ई-कॉमर्स वेबसाइट पर मिलने वाले मौजूदा ऑफर में बदलाव संभव है। इंडिया टीवी दिए गए ऑफर को लेकर दावा नहीं करता है)





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments