Last Updated:
GST Council Meeting New Date : सरकार ने 7 अक्टूबर को होने वाली जीएसटी काउंसिल की 57वीं बैठक को आगे खिसका दिया है. यह दूसरी बार है जब जीएसटी काउंसिल की मीटिंग की तारीख बदली गई है.
सरकार ने 7 अक्टूबर को होने वाली जीएसटी काउंसिल बैठक को रिशेड्यूल किया है.
नई दिल्ली. सरकार ने 7 अक्टूबर को होने वाली जीएसटी काउंसिल की 57वीं बैठक को टाल दिया है. अब यह बैठक 8 अक्टूबर को होगी. जीएसटी काउंसिल सेक्रेटरिएट की और से जारी एक ऑफिस मेमोरेंडम में यह जानकारी दी गइ्र है. मेमोरेंडम में बताया गया है कि बैठक को “अपरिहार्य परिस्थितियों” (Unavoidable Circumstances) के कारण रिशेड्यूल किया गय है. जीएसटी परिषद की बैठक की तारीख दूसरी बार बदली गई है. शुरू में यह बैठक 12 सितंबर को होनी थी.
इस बैठक बैठक में प्रक्रियागत सुधारों को मुख्य एजेंडा बनाया गया है. आज दिन में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लिंक्डइन पर एक पोस्ट कर बताया कि परिषद की इस उच्चस्तरीय बैठक में रजिस्ट्रेशन, रिटर्न, रिफंड, कानूनी विवादों के निपटारे और इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) के निर्बाध प्रवाह से जुड़े अहम प्रस्तावों पर विचार होगा. सीतारमण ने लिखा, “टैक्सपेयर्स का अनुभव हमारी नीतियों के क्रियान्वयन का मार्गदर्शन करता रहना चाहिए. GST की बढ़ती परिपक्वता हमें सुधारों के अगले चरण के लिए एक मजबूत आधार देती है.”
दूसरी बार बदली गई है तारीख
वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद की 57वीं बैठक की तारीख को दूसरी बार बदला गया है. पहले यह बैठक 12 सितंबर को आयोजित होनी थी. 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में भारत की अध्यक्षता में वार्षिक ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन के आयोजन के चलते इस टाल दिया गया और 7 अक्टूबर की तारीख बैठक के लिए निश्चित की गई.
पिछली बैठक में टैक्स स्लैब में हुआ था बड़ा फेरबदल
56वीं जीएसटी परिषद की बैठक 3-4 सितंबर 2025 को हुई थी. उस बैठक में केंद्र और राज्य सरकारों ने मिलकर जीएसटी दरों और टैक्स स्लैब ढांचे में व्यापक सुधार करने का निर्णय लिया था. पारंपरिक चार-स्लैब व्यवस्था को समाप्त कर तीन स्लैब लागू किए गए. कई वस्तुओं और सेवाओं पर टैक्स में कटौती की गई.
About the Author

रुली बिश्नोई मीडिया इंडस्ट्री में 20 साल से अधिक के अनुभव वाले सीनियर पत्रकार हैं. वह अभी News18 Hindi (hindi.news18.com) से जुड़े हैं और बिजनेस वर्टिकल में काम करते हैं. यहां वे बिजनेस जगत के मुश्किल आंकड़ों …
और पढ़ें

