Last Updated:
प्रियंका चोपड़ा भले ही बॉलीवुड से 7 साल से दूर हैं. लेकिन आज भी वह बड़े-बड़े स्टार्स को टक्कर देती हैं. इतने लंबे समय से न उनकी कोई फिल्म रिलीज हुई है, न ही वह किसी भी प्रोजेक्ट में नजर आई हैं. फिर भी उन्होंने शाहरुख खान को कड़ी टक्कर देकर इतिहास रच दिया है.
नई दिल्ली. अक्सर अगर कोई एक्टर सिनेमा की दुनिया से दूर हो जाता है, तो वह धीरे-धीरे बॉलीवुड से दूर होता चला जाता है. लेकिन प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से दूर होकर भी इतिहास रच दिया है. पिछले सात सालों से उनकी कोई बॉलीवुड फिल्म रिलीज नहीं हुई, फिर भी उनकी पॉपुलैरिटी में कोई कोई कमी नहीं आई.

आखिरी बार प्रियंका चोपड़ा साल 2019 में आई फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में नजर आई थीं. इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित सराफ जैसे एक्टर्स नजर आए थे. इसके बाद से ही वह किसी बॉलीवुड फिल्म में नजर नहीं आई.

इस फिल्म के बाद से ही उन्होंने बॉलीवुड से दूरी बना ली थी. वह इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स में नजर आने लगी थीं. वही उन्होंने अपना पूरा फोकस कर लिया था. लेकिन बॉलीवुड से दूर होकर भी उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

फॉर्च्यून इंडिया-इंटरब्रांड की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा भारत की तीसरी सबसे कीमती सेलिब्रिटी बन गई हैं. खास बात यह है कि इस टॉप-3 में लिस्ट में जगह बनाने वाली वह इकलौती महिला कलाकार हैं.

बात अगर लिस्ट में शामिल होने वाले और लोगों की बात करें तो भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं.वहीं दूसरे नंबर पर शाहरुख खान का नाम है. तीसरे नंबर पर प्रियंका चोपड़ा का नाम दर्ज किया गया है.

प्रियंका चोपड़ा का कॉन्फिडेंस उनके किरदारों में भी नजर आता है. वह जिस रोल में नजर आती हैं, उसमें जान फूंक देती हैं. फिर चाहे वह काशी बाई का रोल हो या फैशन में मेघना माथुर का उन्होंने हर रोल के साथ न्याय किया है.

बात अगर इस लिस्ट की करें तो इसमें चौथे नंबर पर महेंद्र सिंह धोनी और फिर इसके बाद पांचवें नंबर पर रणवीर सिंह हैं. छठे पर अक्षय कुमार और सातवें नंबर पर अमिताभ बच्चन मौजूद हैं. फिर सचिन तेंदुलकर आठवें, आलिया भट्ट नौवें और तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन 10 स्थान पर हैं.

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद एक्टिंग की दुनिया में एंट्री ली थी. इसके बाद से वह लगातार इंडस्ट्री में अपनी जड़े जमाने में लगी रहीं. अपने करियर में उन्होंने ऐतराज, मुझसे शादी करोगी, डॉन, कृष, फैशन, बर्फी!, मैरी कॉम और बाजीराव मस्तानी जैसी फिल्मों में यादगार किरदार निभाए हैं. जल्द ही वह निर्देशक एस.एस. राजामौली की फिल्म वाराणसी में नजर आने वाली हैं.

