Sunday, June 7, 2026
Homeराज्यदिल्लीबिहार में बिजली गिरने से 20 की मौत: हिमाचल में अब...

बिहार में बिजली गिरने से 20 की मौत: हिमाचल में अब तक ₹818 करोड़ का नुकसान; अमरनाथ यात्रा दिनभर के लिए रुकी



01:28 AM17 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

17 जुलाई को देश के मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश: पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। बिजली भी गिर सकती है। मथुरा, आगरा, प्रयागराज, वाराणसी में तेज हवा (30-40 KMPH) की चेतावनी। बारिश का यलो-ऑरेंज अलर्ट रहेगा।

बिहार: अभी तक मानसून सामान्य से कमजोर रहा है। 18 जुलाई तक पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गया, नवादा, जमुई, भागलपुर जैसे जिलों में तेज बारिश की संभावना है। बिजली गिरने की संभावना है। यलो-ऑरेंज अलर्ट रहेगा।

राजस्थान: पूर्वी राजस्थान में तेज बारिश की संभावना है, खासकर भरतपुर, धौलपुर, जयपुर, कोटा में। पश्चिमी राजस्थान में बारिश हो सकती है। बाढ़-लैंडस्लाइड का जोखिम बना रहेगा। तेज बारिश का रेड अलर्ट है।

मध्य प्रदेश: भोपाल, जबलपुर, विदिशा जिलों में तेज बारिश की संभावना है। बिजली गिरने की चेतावनी है। तेज बारिश का रेड अलर्ट है।

छत्तीसगढ़: रायपुर और अन्य क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है। तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

हिमाचल प्रदेश: किन्नौर, कुल्लू, मंडी, कांगड़ा, शिमला जिलों में तेज बारिश होगी। लैंडस्लाइड और बिजली गिरने का खतरा। चारधाम यात्रियों के लिए सावधानी बरतने की सलाह है। तेज बारिश का रेड अलर्ट है।

उत्तराखंड: चमोली, रुद्रप्रयाग और अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश, लैंडस्लाइड और बाढ़ का खतरा है। तेज बारिश का रेड अलर्ट है।

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख: ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश हो सकती है। तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

पंजाब और हरियाणा: 17 जुलाई से बारिश में तेजी की संभावना है। यलो अलर्ट है। ऐसी ही स्थिति दिल्ली-NCR में रहेगी।

झारखंड: गुमला, रांची, खूंटी जिलों में भारी बारिश की स्थिति है। तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

महाराष्ट्र-गोवा: तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट। गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट।

आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल में भारी बारिश का यलो और ऑरेंज अलर्ट।

असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा, नगालैंड में तेज बारिश का रेड अलर्ट।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments