Last Updated:
भागदौड़ भरी जिंदगी में टमाटर-लहसुन दही ग्रेवी और चावल की झटपट रेसिपी आपके लंच बॉक्स के लिए हेल्दी और स्वादिष्ट विकल्प है. इसे बनाने में समय और गैस की बचत होती है.
हाइलाइट्स
- चावल और टमाटर एक साथ उबालें, समय और गैस की बचत होगी.
- टमाटर-लहसुन की प्यूरी बनाकर ग्रेवी तैयार करें.
- चावल और टमाटर-लहसुन दही ग्रेवी एक साथ परोसें.
इसे बनाने के लिए आपको क्या सामाग्री चाहिए-
बासमती या कोई भी चावल – 1 कप
टमाटर – 2 से 3 (पके हुए, लाल)
लहसुन – 4-5 कलियां
प्याज – 1 (बारीक कटा हुआ)
दही – ½ कप
तेल – 1 से 2 टेबलस्पून
सरसों के दाने – ½ छोटा चम्मच
जीरा – ½ छोटा चम्मच
हींग – एक चुटकी
कड़ी पत्ता – 6-7 पत्ते
नमक – स्वादानुसार
हल्दी – ¼ छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – ½ छोटा चम्मच (वैकल्पिक)
चावल और टमाटर एक साथ उबालें
सबसे पहले आप प्रेशर कुकर या किसी बड़े भगोने में एक कप चावल को धोकर उसमें लगभग 2.5 कप पानी डालें. अब इसमें 2-3 पके हुए टमाटर को साबुत ही डाल दें और चावल को उबलने के लिए रख दें. जैसे ही चावल पकेंगे, टमाटर भी उसी में उबल जाएंगे. इससे समय और गैस दोनों की बचत होगी.
चावल पकने के बाद टमाटर को अलग निकाल लें. अब इन उबले हुए टमाटरों को छीलकर एक मिक्सर जार में डालें. इसमें 4-5 लहसुन की कलियां भी डालें और बारीक पीसकर प्यूरी बना लें. यह प्यूरी अब आपके ग्रेवी का बेस बनेगी.
टमाटर की झटपट ग्रेवी बनाएं
अब एक कढ़ाही लें और उसमें तेल गरम करें. उसमें एक चुटकी हींग, आधा चम्मच सरसों के दाने और जीरा डालें. जब ये तड़कने लगे तो उसमें कड़ी पत्ता डालें. अब बारीक कटे प्याज को डालकर सुनहरा भूनें. जब प्याज अच्छी तरह भुन जाए तो उसमें तैयार टमाटर-लहसुन की प्यूरी डाल दें. साथ ही इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालें. इसे 5-7 मिनट तक अच्छे से पकाएं. अब इस मसाले में फेंटा हुआ दही मिलाएं और धीमी आंच पर 3-4 मिनट तक पकाएं जब तक ग्रेवी थोड़ी गाढ़ी न हो जाए.
परोसने का तरीका
अब चावल तैयार है और ग्रेवी भी. आप इस टेस्टी टमाटर-लहसुन दही ग्रेवी को उबले चावलों के साथ परोस सकते हैं. ऊपर से थोड़ा सा घी या बटर डाल दें तो इसका स्वाद दोगुना हो जाएगा. अगर आप ऑफिस, कॉलेज या जल्दी डिनर की तैयारी कर रहे हैं, तो यह रेसिपी आपके किचन की बेस्ट ट्रिक है.
विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18…और पढ़ें
विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18… और पढ़ें

