Tuesday, April 14, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशमल्टी में लाइट गई, लिफ्ट में फंसा मासूम: पिता को पड़ा...

मल्टी में लाइट गई, लिफ्ट में फंसा मासूम: पिता को पड़ा अटैक, अस्पताल में हुई मौत – Bhopal News



रॉयल फार्म विला कॉलोनी की एक मल्टी में सोमवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। रात करीब 11 बजे अचानक लाइट जाने से एक 8 साल का बच्चा लिफ्ट में फंस गया। यह देख नीचे खड़े पिता को इतना गहरा झटका लगा कि घबराहट में उन्हें अटैक आ गया। उन्हें गंभीर हालत में अस्

.

मृतक की पहचान 51 वर्षीय ऋषि भटनागर के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ कॉलोनी के टावर-1 के फ्लैट नंबर 307 में रहते थे। पुलिस के मुताबिक, रोज की तरह सोमवार रात भी खाना खाने के बाद ऋषि टहलने नीचे आए थे। उनके साथ उनका 8 वर्षीय बेटा देवांश भी था। रात ज्यादा होने पर उन्होंने बेटे से कहा कि वह ऊपर चला जाए। देवांश जैसे ही लिफ्ट में पहुंचा, अचानक कॉलोनी की बिजली चली गई और वह लिफ्ट में फंस गया।

जनरेटर चालू कराने दौड़े, वहीं गिर पड़े

पुलिस ने बताया कि बेटे को लिफ्ट में फंसा देख ऋषिराज घबरा गए। वह तुरंत गार्ड रूम की ओर दौड़े ताकि जनरेटर चालू कराया जा सके। इसी दौरान उन्हें तेज घबराहट हुई और वह बेसुध होकर वहीं गिर पड़े। कॉलोनी के लोग उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

जांच अधिकारी आमोद शर्मा के मुताबिक, हादसे के करीब तीन मिनट बाद कॉलोनी में बिजली बहाल हुई और लिफ्ट चालू हो गई। इसके बाद देवांश बाहर निकल पाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राथमिक तौर पर मामला आकस्मिक मृत्यु का बताया जा रहा है, लेकिन लापरवाही के पहलुओं की भी जांच की जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments