Monday, June 1, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशमैकेनिकल कंपनी कर्मचारी ने किया सुसाइड: पत्नी ने दरवाजा खटखटाया, जवाब...

मैकेनिकल कंपनी कर्मचारी ने किया सुसाइड: पत्नी ने दरवाजा खटखटाया, जवाब न मिलने पर रोशनदान से झांका तो फंदे पर लटका मिला – Indore News



इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। युवक मैकेनिकल कंपनी में कर्मचारी था। जब उसकी पत्नी रात को घर लौटी और दरवाजा खटखटाया, तो कोई जवाब नहीं मिला। संदेह होने पर जब रोशनदान से अंदर झांका गया, तो युवक

.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 23 वर्षीय सुधांशु परमार पुत्र निर्भय सिंह परमार निवासी शुभम पैलेस, एरोड्रम के रूप में हुई है। वह एक मैकेनिकल कंपनी में कार्यरत था। शव को उसका दोस्त पंकज और छोटा भाई हिमांशु रात करीब 11 बजे एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे।

परिवार से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम करीब 5 बजे सुधांशु कंपनी से घर लौटा था। उसने अपने भाई हिमांशु के साथ बैठकर नाश्ता किया और फिर कमरे में सोने चला गया। हिमांशु ने बताया कि सुधांशु को ड्यूटी के बाद आराम करने की आदत थी।

सुधांशु की पत्नी और मां उस समय उज्जैन में एक पारिवारिक कार्यक्रम में गए हुए थे। रात करीब 9 बजे जब दोनों घर लौटे तो पत्नी ने दरवाजा खटखटाया। काफी देर तक अंदर से कोई जवाब नहीं मिला, न ही फोन उठाया गया। जब रोशनदान से झांका तो वह फंदे पर लटका मिला।

हिमांशु ने बताया कि भाई की शादी दिसंबर 2024 में हुई थी। पिता टेलरिंग का काम करते हैं, और वह स्वयं भी एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि सुधांशु पर किसी प्रकार का कर्ज नहीं था और न ही वह किसी तनाव में नजर आ रहा था।

मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, और मोबाइल फोन से भी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। एरोड्रम पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच जारी है। परिजनों के बयान और मोबाइल डेटा की जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments