फिरोज अली | संभल12 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
घायल युवक को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
संभल के थाना हयातनगर क्षेत्र में मंगलवार को सिकंदरपुर निवासी मेहरून निशा अपने बेटे अनस के साथ बाइक से फतेहपुर में जनाजे में शामिल होने जा रही थीं। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में मां-बेटे दोनों घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। घायलों को जिला अस्पताल संभल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद अनस की स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। मेहरून निशा का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है।

